{"_id":"5ffbfec2bab6c077ad0b7ed5","slug":"budaun-gang-assault-case-many-angles-still-unsolved-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं दुष्कर्म कांड: कुछ सवालों से उठा पर्दा, लेकिन कई रहस्य अब भी हैं अनसुलझे, तफ्तीश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं दुष्कर्म कांड: कुछ सवालों से उठा पर्दा, लेकिन कई रहस्य अब भी हैं अनसुलझे, तफ्तीश जारी
Mon, 11 Jan 2021 01:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
बदायूं रेप केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जिले के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसकी गुत्थियां भी सुलझती जा रही हैं। पुलिस ने कई सवालों से पर्दा हटा दिया है, लेकिन अभी भी दो सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब पुलिस खोजने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ये तो मान रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह सवाल अब भी बना हुआ है। इसके अलावा दूसरा सवाल यह है कि महिला कुएं में खुद गिरी या फिर गिराई गई। अनुमान है कि पुलिस को इन दोनों सवालों के जवाब भी जल्द मिल जाएंगे।
विज्ञापन
मामले में जहां एक ओर पुलिस को दुष्कर्म होने के सबूत मिले हैं तो वहीं कुएं में गिरने की बात भी सही बताई जा रही है, लेकिन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ या नहीं इस सवाल का जवाब मिलना अभी बाकी है। पुलिस के अलावा कुछ लोगों ने भी ये बताया है कि महिला कुएं में गिरी थी।
विज्ञापन
पुलिस ये भी दावा कर रही है कि फॉरेंसिक टीम को कुएं में खून पड़ा मिला है। इससे ये तो साबित हो रहा है कि महिला कुएं में गिरी थी, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसे कुएं में गिराया गया था या वह स्वयं कुएं में गिरी थी।
पुलिस लगातार स्थानीय लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है कि उस दिन धर्मस्थल पर कौन-कौन था। जिससे पता चल सके कि इस घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं। हालांकि पुलिस का कोई भी अधिकारी इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं है।