फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun for violating curfew rules police detain bjp district chief brothers

बदायूं: कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के भाइयों को पुलिस ने उठाया

Fri, 14 May 2021 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 May 2021 04:57 PM IST
सार

सीओ ने सख्ती के साथ दुकानें बंद करने को कहा। इस पर जिलाध्यक्ष का एक भाई और भतीजा सीओ से उलझ गए। सीओ ने पुलिस फोर्स बुलाकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान यहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन
Budaun for violating curfew rules police detain bjp district chief brothers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती के भाई ज्योति वैश्य और विजय वैश्य को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने उठा लिया। इनको पुलिस हिरासत में कोतवाली में रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष के भाइयों की शहर में छह सड़का के पास रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें हैं। शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी यह लोग दुकानें खोले हुए थे। इसी दौरान सीओ सिटी सीपी सिंह यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ ने सख्ती के साथ दुकानें बंद करने को कहा। इस पर जिलाध्यक्ष का एक भाई और भतीजा सीओ से उलझ गए। सीओ ने पुलिस फोर्स बुलाकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान यहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई दीपक वैश्य की एसएसपी संकल्प शर्मा से भी कहासुनी हो गई थी। उस वक्त मामला रफा-दफा हो गया। शुक्रवार को फिर से पुलिस और भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के बीच कहासुनी शहर में चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed