{"_id":"67b001c45eca3f60e40cde58","slug":"budaun-bareilly-highway-will-be-four-lane-with-rs-1527-crore-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1527 करोड़ रुपये से फोरलेन होगा बदायूं-बरेली हाईवे, परियोजना निदेशक बोले- जल्द होगा काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1527 करोड़ रुपये से फोरलेन होगा बदायूं-बरेली हाईवे, परियोजना निदेशक बोले- जल्द होगा काम शुरू
Sat, 15 Feb 2025 08:24 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:24 AM IST
सार
बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो दो माह पहले ही पास हो चुका है। परियोजना निदेशक का कहना है कि हाईवे निर्माण का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
बदायूं-बरेली हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) जल्द ही बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन करने का काम शुरू करेगा। 1527 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही अब इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन
एनएचएआई के बदायूं डिवीजन के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। 38.5 किलोमीटर का हिस्सा एनएचएआई बदायूं की तरफ से बनाया जाएगा। बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो कि दो माह पहले ही पास हो चुका है।
विज्ञापन
परियोजना के तहत सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा चार बाइपास बनाए जाएंगे। इसको बनाने में अभी पांच से छह महीने लग जाएंगे। इसके लिए 87 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
बरेली-सितारगंज हाईवे: दो पीसीएस अफसर निलंबित... भूमि अधिग्रहण में 200 करोड़ के घोटाले में हुई बड़ी कार्रवाई
परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रस्ताव पास हो चुका है। बजट भी दे दिया गया है। वन विभाग की तरफ से एनओसी लेनी अभी बाकी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा भी बरेली में एनएचएआई झुमका तिराहे से चौबारी होते हुए बाइपास तक फोरलेन बनाएगा। इसका काम बरेली डिवीजन की तरफ से किया जाएगा।