फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP MLA's Scorpio Seas

बसपा विधायक की स्कार्पियो सीज

Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
BSP MLA's Scorpio Seas
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
आचार संहिता तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान जारी है। मंगलवार को डीएम पंकज यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार खुद चेकिंग के लिए निकल पड़े। दोनों ने सौ फुटा रोड पर अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान बिथरी चैनपुर के बसपा विधायक वीरेंद्र गंगवार की स्कार्पियो गाड़ी को सीज कर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यहीं चेकिंग में बिलसंडा, पीलीभीत का रहने वाला फैजान पुत्र साबिर अली पकड़ा गया है। उसके पास से तीस 315 के कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फैजान पीलीभीत के नेता के साथ बतौर सुरक्षा गार्ड चल रहा था।
विज्ञापन

डीएम को चेकिंग में नैनीताल रोड पर दो पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगे मिले। मामले में एनसीआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीएम, एसएसपी ने बर्नेविल बूथों का निरीक्षण कि या। हजियापुर का बूथ देखा। किला के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव ने चेकिंग में बरेली वन विभाग रेंजर एके सिंह और बदायूं के संजीव रस्तौगी की निजी कार से नीली बत्ती और अन्य वाहनों से बीस हूटर उतरवाकर जब्त कर लिए। कोतवाली के आजमनगर और बागवृगटान में पोल पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लटका होने पर दो एनसीआर दर्ज हुई। बारादरी में बहुजन मुक्ति पार्टी के सुशील गौतम और जनशक्ति पार्टी की प्रियंका खंडेलवाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर थाने में बीसलपुर निवासी अंकित अग्रवाल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एनसीआर दर्ज कराई गई। अंकित का शील चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। उनकी मोटर साइकिल पर भाजपा का स्टीकर लगा था। भोजीपुरा में उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन लग्जरी कारों से हूटर उतार दिए। उनका चालान कर 2300 रुपये समन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन


फरीदपुर में आठ पर रिपोर्ट, विधायक समेत 13 को नोटिस
फरीदपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने पर पुलिस और प्रशासन आठ लोगों पर रिपोर्ट लिखाई है। मजिस्ट्रेट डॉ. रामदास ने बताया कि भाजपा नेता डॉ. श्याम बिहारी लाल ने बीलसपुर रोड किसुर्रा मोड पर बाल पेंटिंग करा रखी थी। भाजपा नेता मेघनाथ कठेरिया का प्रचार वाहन मिलने और बसपा के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह की गाड़ी में चुनाव चिन्ह हाथी बना मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम पारस नाथ मौर्या ने सपा विधायक डॉ. सियाराम सागर, बसपा के विजय पाल, भाजपा के डॉ. श्याम बिहारी लाल समेत 13 लोगों को नोटिस जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed