फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP leader conducts political siege of MLA for organizing Qawwali night

Bareilly News: कव्वाली नाइट कराने पर बसपा नेता ने की विधायक की सियासी घेराबंदी

Sun, 04 Jan 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
BSP leader conducts political siege of MLA for organizing Qawwali night
बहेड़ी। कस्बे के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद बसपा नेता ने विधायक को कव्वाली नाइट का आयोजन कराने पर घेरा है। नगर के मोहल्ला गोदाम निवासी मोहम्मद सेफ और मोहम्मद महताब की 31 दिसंबर की दोपहर को सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, 31 दिसंबर की रात को विधायक अताउर रहमान ने अपने कार्यालय पर कव्वाली नाइट का कार्यक्रम रखवा दिया। अताउर रहमान के नववर्ष के जश्न कव्वाली नाइट का वीडियो वायरल करते हुए बसपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे नसीम अहमद ने गंभीर आरोप लगाए। नसीम अहमद ने वीडियो वायरल करने के साथ कहा कि विधायक की संवेदनाएं शून्य है। उन्हें किसी की मौत का कोई गम नहीं। उधर, विधायक अताउर रहमान ने बताया कि दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही वह गम जताने गए थे। दोनों युवकों की मौत पर उन्हें बेहद गम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed