फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP candidate Solomon bhojipura

भोजीपुरा से सुलेमान बसपा प्रत्याशी

Sun, 10 Jul 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 10 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
 धौरा टांडा में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को  सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए विधायक सुल्तान बेग के भाई सुलेमान बेग को भोजीपुरा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि  सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने बयानों में भी कह चुके हैं यूपी में भू माफिया और गुंडाराज है। आम जनता त्रस्त है और सरकार मस्त। सिद्दीकी ने कहा कि मथुरा स्थित जवाहर बाग में जो कुछ भी हुआ वह सरकार के संरक्षण में हुआ, इसमें एक केबिनेट मंत्री शामिल है। बसपा फिर से अपने बूते पर सरकार बनाएगी। सिद्दीकी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पत्नी के नहीं हुये तो भला देश की जनता के कैसे हो सकते हैं।  कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसका तो हश्र सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि भोजीपुरी से पार्टी ने ऐसा प्रत्याशी दिया है जो सुख दुख में जनता का साथ देगा। मीरगंज के विधायक सुल्तान बेग ने सभी का आभार जताया।  इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर,  अयोध्या प्रसाद गंगवार, अशरफ चौधरी, फारूक नियाजी, डीसीबी चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह गंगवार रामबाबू सागर ओमपाल गंगवार, जुबैर अहमद, अतीक अहमद, मुश्त्याक, शकील अहमद, हारुन खान आदि मौजूद रहे। नवाबगंज से वीरेंद्र गंगवार के  नाम पर 24 जुलाई को मुहर लगेगी।
विज्ञापन

भोजीपुरा से बसपा का टिकट फाइनल होते ही मुखर हुआ साबिर परिवार
शहजिल बोले नसीमुद्दीन फर्जी नेता
भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को बसपा का टिकट सुलेमान बेग को मिलने के बाद विधायक शहजिल इस्लाम और उनके पिता इस्लाम साबिर बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर बिफरे पड़े। पिछले महीने नसीमुद्दीन ने बयान दिया था कि शहजिल बसपा से टिकट मांगने आए थे लेकिन पार्टी ने इंकार कर दिया। तब तो शहजिल ने चुप्पी साध ली थी, शनिवार को नसीमुद्दीन ने सुलेमान को उम्मीदवार बनाया तो पूरे एक महीने बाद शहजिल ही नहीं उनके पिता ने नसीमुद्दीन पर गुस्सा निकाल दिया। 
विज्ञापन

नसीमुद्दीन शनिवार को जिस वक्त भोजीपुरा में सुलेमान बेग के लिए सभा कर रहे थे, उस वक्त शहर में मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर हो रही सपा की मासिक बैठक में पूर्व विधायक इस्लाम साबिर ने नसीमुद्दीन के बारे में कहा कि उनकी हैसियत हो तो  बरेली से हमारे मुकाबले चुनाव लड़कर दिखाएं, उनकी ही नहीं जिले के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देंगे। वहीं, उनके बेटे विधायक शहजिल ने अखबारों को जारी किए अपने बयान में नसीमुद्दीन को फर्जी नेता बताते हुए कहा कि उनको जानकारी नहीं है कि बसपा के 27 विधायक पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। शहजिल ने कहा कि उन्होंने कभी बीएसपी से टिकट नहीं मांगा, सपा में हैं और रहेंगे फिर चुनाव जीतेंगे। बोले- बसपा यदि इतनी अच्छी पार्टी होती तो स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी जैसे नेता उससे क्यों किनारा करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्दीकी बोले- हां बाप-बेटे दोनों आए थे
बरेली। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दोहराया कि शहजिल भोजीपुरा से टिकट मांगने आए थे। वह अकेले नहीं थे, उनके पिता इस्लाम साबिर भी अपने लिए नवाबगंज से टिकट मांग रहे थे लेकिन दोनों की विवादित छवि की वजह से पार्टी ज्वाइन कराना भी मुनासिब नहीं समझा गया, क्योंकि 2007 में बसपा ने ही उनको पहले विधायक फिर मंत्री बनाकर अंसारी बिरादरी को सम्मान दिया था लेकिन उन्होंने समाज और बिरादरी के लिए कुछ नहीं किया। शहजिल ने मंत्री पद पर रहते अनियमितताएं भी कीं इसलिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में उनको पार्टी में फिर लेने का कोई मतलब नहीं था। बोले- बाप-बेटे ने न कभी समाज और बिरादरी का भला किया है, न ही कभी करेंगे, सिर्फ अपने स्वार्थों की बात ही सोचते हैं। ऐसे लोग ही राजनीति को गंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed