फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bsf race

बीएसएफ भर्ती दौड़ में बेरोजगार अभ्यर्थी की गिरकर मौत

Sun, 12 Jul 2015 12:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 12 Jul 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा बीएसएफ कैंपस में जीडी क्लर्क की भर्ती दौड़ में अमरोहा का बेरोजगार युवक दौड़ पूरी करने से पचास मीटर दूर डेढ़ मिनट पहले ही गिरकर बेहोश हो गया। डाक्टरों की सलाह पर बीएसएफ की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भिटौरा बीएसएफ कैंपस में 122 बटालियन में जीडी क्लर्क के पदों पर महिला-पुरुष की भर्ती प्रक्रिया 25 जून से चल रही है। शनिवार सुबह 140 अभ्यर्थियों का जत्था बीएसएफ कैंपस के अंदर डामर रोड पर दौड़ रहा था। मौसम भी अन्य दिनों की अपेक्षा खुशगवार था। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। पांच हजार की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी थी। टार्गेट सिर्फ 50 मीटर था और डेढ़ मिनट का वक्त भी बाकी था। सुबह लगभग सवा सात बजे दौड़ते-दौड़ते 20 वर्षीय एक युवक जोर से लड़खड़ाया और सीने को पकड़कर बैठता चला गया। बीएसएफ और पीएचसी के डाक्टरों ने उसे देखा और दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल भेजने की सलाह दी। इस पर उसे बीएसएफ की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ अफसरों ने लड़के के बैग को खंगाला तो कपड़ों के अलावा अभ्यर्थी का फोटो वोटर आईडी, पैनकार्ड, बीएसएफ भर्ती एडमिट कार्ड आदि कागजात और कुछ नगद रुपये भी मिले। गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शनाख्त आसिम अली पुत्र अफसर अली, ग्राम-लालू नगला पोस्ट गजाला, थाना-तहसील अमरोहा जिला ज्योतिबा फुले नगर के रूप में हुई। परिवार वालों को फोन से इत्तिला कर दी गई है।
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से हुई मौत
टार्गेट से डेढ़ मिनट और 50 मीटर दूर अभ्यर्थी के गिरकर मरने की घटना बेहद दु:खद है। मौत प्राकृतिक है और संभवत: हृदय गति रुकने से हुई है। अभ्यर्थी होनहार था और दौड़ के तीनों टोकन ले चुका था। कैंपस की जिस अंदरूनी डामर रोड पर कंडीडे़ट्स दौड़ रहे थे, उसे हाल ही में सुधरवाया गया है। मौसम भी आज खुशगवार था। गर्मी नहीं थी और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 संजय मुकुल स्पोटा
इंचार्ज-बीएसएफ भर्ती चयन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed