{"_id":"62816cad1bcc4b2b412600e9","slug":"bsf-bike-show-at-bareilly-bareilly-news-bly4849841143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जांबाजों के हैरतअंगेज करतब देख बढ़ीं लोगों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जांबाजों के हैरतअंगेज करतब देख बढ़ीं लोगों की धड़कनें
विज्ञापन
डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीएसएफ के जवानो ने मोटर साइकल पर करतब दिखाए - (फोटो सचिन सैनी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीएसएफ के जांबाजों ने मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। आग की लपटों के बीच से जंप, बैक राइडिंग लैडर, लेइंग ऑन सीट, नेट राइडिंग, पोल एक्सरसाइज, बाइक शीर्षासन, म्यूजिकल बाइक राइडिंग जैसे करतबों की जमकर सराहना की गई।
बीएसएफ की टीम ने ओपनिंग मार्च के जरिए भारतीय ध्वज फहराकर शाम सवा पांच बजे टीम ने मोटरसाइकिल पर करतब शुरू किए। इसके बाद 16.5 फीट के पोल पर राइडिंग सलामी, स्टैंडिंग ऑन सीट राइडिंग, एरो पोजीशन, लेग गार्ड बैलेंस, फ्रंट एंड रियर, लेइंग ऑन सीट राइडिंग, बैक बाइक राइडिंग ऑन लैडर, निगहबान राइडिंग, रोप राइडिंग, लैडर विद जंप, चेस्ट जम्प, फिश राइडिंग, लैडर ट्रिपल राइडिंग, फोर मेन बैलेंस, सिटिंग ऑन पोल, जांबाज वन और टू, जगुआर, सेल्फी राइडिंग पोजिशन, फ्यूल टैंक राइडिंग, बैक राइडिंग डबल, साइड राइडिंग, म्यूजिकल राइड, जांबाज जंग, फायर जंप के बाद फ्लैग मार्च के साथ करतबों का समापन हुआ।
जांबाजों के नाम दर्ज हैं तमाम रिकॉर्ड
बीएसएफ 157वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जेपी शर्मा ने बताया कि वर्ष 1990 में भूतपूर्व महानिदेशक आईपीएस एचपी भटनागर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर जांबाज मोटरसाइकिल टीम गठित की थी। इसकी जिम्मेदारी टनकपुर के सीमा सुरक्षा अकादमी के केंद्रीय मोटर गाड़ी प्रशिक्षण स्कूल को सौंपी थी। 1992 में उप निरीक्षक एसएस चूंडावत के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। 2018 में जांबाज टीम ने निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 28 दिनों में 17 विश्व रिकार्ड स्थापित किए थे। 1990 में भी टीम ने 17 से ज्यादा रिकॉर्ड स्थापित किए थे। बीएसएफ की टीम ने तीन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, सात-सात वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 13-13 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एसिस्ट बुक रिकॉर्ड्स, 12-12 यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समेत कुल 79 अवॉर्ड्स हासिल किए हैं। कार्यक्रम में सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, आईजी रमित शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन जांबाजों ने दिखाया दम
एक से बढ़कर एक करतब दिखाने वाली बीएसए की टीम में कप्तान निरीक्षक अवधेश सिंह, मुख्य आरक्षक दुरवेश बाबू, आरक्षक प्रशांत कुमार, राम मोहन राव, राकेश कुमार, तुषार पीके, सुशील यादव, हितेष कुमार, ओमवीर, पी बालागन, रविंद्र मीन्डे, सुधाकर यादव, चंद्रभान सिंह, सज्जन सिंह, प्रश्नजीत नारायण देव, राकेश कुमार, सुनील परिहार, ओबिंद कुमार, जसवीर कुमार, के पटनायक, मुख्य आरक्षक रणवीर सिंह, उप कप्तान निरीक्षक विश्वजीत भाटिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम के बाद दर्शक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि 29 मई को जांबाज टीम देहरादूर में क रतब दिखाएगी।