फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brothers wife killed in suspected illicit relations

अवैध संबंधों के शक में भाभी को मार डाला

Thu, 26 Nov 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 26 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
brothers wife killed in suspected illicit relations
रिठौरा/हाफिजगंज। आसपुर हसन अली गांव में अवैध संबंधों के शक युवक ने भाभी को मार डाला। पांच साल की बेटी के सामने ही सिर पर फरसे से हमला किया गया। महिला के लहूलुहान होने के बाद युवक भाग गया। पुलिस ने उसें खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद (पीलीभीत) के खुडारा गांव की सीमा देवी की शादी 18 साल पहले हाफिजगंज के आसपुर हसन अली गांव के किशन लाल के साथ हुई थी। शादी के 10 साल बाद किशन लाल की मौत हो गई। इसके बाद सीमा गांव के ही रामऔतार के साथ रहने लगी। वह अपने साथ बेटे सोनू और बेटी कृष्णा को भी ले आई। सीमा ने यहां भी बेटी को जन्म दिया। एक साल पहले कृष्णा की शादी कर दी गई। रामऔतार पानीपत में मजदूरी करता है। बेटा सोनू भी उसी के साथ रहता है। सीमा पांच साल की बेटी नेहा के साथ रुद्रपुर में देवर महेंद्र के साथ रहने लगी थी। दीपावली पर दोनों गांव आए थे। गांव में मकान का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात महेंद्र और सीमा में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने सिर पर फरसा मारकर उसकी जान ले ली। इंस्पेक्टर एमएम खान के अनुसार सीमा की पांच साल की बेटी नेहा ने इस बात की पुष्टि की है कि महेंद्र से सीमा की लड़ाई हुई थी। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने गांव वालों से भी पूछताछ की तो यही बात सामने आई। इंस्पेक्टर के अनुसार मृतका के भाई सालिक राम ने महेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। महेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed