फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother's wrist should not be left anywhere

अबकी कहीं सूनी न रह जाए भाई की कलाई

Wed, 22 Jul 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brother's wrist should not be left anywhere
बरेली जंक्शन पर पडे़े पार्सल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पीलीभीत, हल्द्वानी, अलीगढ़ के लिए बंद है ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

जंक्शन से गुजर रही हैं केवल 16 ट्रेनें, चार पंजाब रूट की

बरेली। दूर रहने वाले भाइयों को राखी भेजने में इस बार बहनों को कुछ मुश्किल आ सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रुटीन की ट्रेनें इन दिनों बंद चल रही हैं, जिसके चलते राखी के पार्सल जंक्शन पर डंप पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी ब्रांच लाइन के स्टेशनों के शहरों की है, जहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है। यहां बता दें कि लॉकडाउन के बाद से बरेली जंक्शन से केवल 16 जोड़ी ट्रेनें ही गुजर रही हैं, जिनमें केवल चार ट्रेनें पंजाब और 12 ट्रेनें दिल्ली रूट की हैं।

लॉकडाउन से पहले जंक्शन से रोजाना पौने दो सौ ट्रेनें गुजरती थीं। 25 मार्च को लॉकडाउन की वजह से रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। एक जून से रेलवे ने 16 ट्रेनों का संचालन शुरू किया, लेकिन ब्रांच लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया है। रक्षा बंधन तीन अगस्त का है। ऐसे में बहनों की राखियां जंक्शन के पार्सल घर में डंप पड़ी हुई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत चंदौसी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, पीलीभीत, लालकुआं, हल्द्वानी, टनकपुर, खटीमा आदि शहरों में पार्सल पहुंचने की है। इन शहरों के लिए कोई ट्रेन नहीं चल रही है। दूसरी ओर जंक्शन से गुजर रहीं ट्रेनें ज्यादातर लखनऊ, वाराणसी, पटना रूट की हैं। इन ट्रेनों का ठहराव भी दो मिनट का है, जिससे पार्सल की लोडिंग- अनलोडिंग संभव नहीं हो पाती है। हालांकि रेलवे ने अमृतसर से हावड़ा तक पार्सल स्पेशल ट्रेन रोजाना चलाई है। ऐसे में जंक्शन पर पार्सल के अंबार लग गए हैं। इनके पास अब रोडवेज बसों का ही सहारा बचा है, लेकिन जो पार्सल जंक्शन पर आ चुके हैं, उनकी डिलीवरी होना राखी के इन 12 दिनों में होना संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed