{"_id":"6162c6f08ebc3e2ee33e765c","slug":"brother-of-daughter-in-law-murdered-rajesh-and-his-friend-for-property-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बहेड़ी में पुत्रवधु के भाई ने की थी राजेश और उनके दोस्त की हत्या, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बहेड़ी में पुत्रवधु के भाई ने की थी राजेश और उनके दोस्त की हत्या, सात गिरफ्तार
Sun, 10 Oct 2021 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Oct 2021 04:29 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि राजेश ने अपनी जायदाद की वसीयत अपनी पुत्रवधु के नाम कर दी थी, लेकिन परिजनों के दवाब में वह वसीयत बदलने वाला था। आरोपी ने इसी कारण राजेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बहेड़ी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में निवासी 55 वर्षीय राजेश और 40 वर्षीय रोहिताश की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों लोगों की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को राजेश की पुत्रवधू के भाई सूर्या समेत सात लोगों ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि राजेश ने अपनी जमीन की वसीयत अपनी पुत्रवधु के नाम कर दी थी, जिसके विरोध में परिवार वाले उस पर दवाब डाल रहे थे। इस कारण वह उस वसीयत को खारिज करना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी वजह से उसने राजेश की हत्या कर दी। हालांकि मौके पर राजेश का दोस्त रोहिताश भी मौजूद था, बात खुलने से बचने के लिए आरोपियों ने रोहिताश की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
