फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law raped her by showing a knife, husband kicked her out of the house

Bareilly News: जेठ ने चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, पति ने घर से निकाला

Tue, 13 Jun 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped her by showing a knife, husband kicked her out of the house
बरेली। दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को
विज्ञापन

पीटा। जेठ ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक, उसका निकाह 21 जून, 2019 को प्रेमनगर क्षेत्र में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज में बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और सिलिंडर की मांग कर रहे थे। 21 नवंबर, 2019 को वह घर में अकेली थी, तभी जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

25 जनवरी को पति, जेठ और परिवार के अन्य लोगों ने दहेज की खातिर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता के मुताबिक रिपोर्ट लिखाने वह थाने गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने भी उसकी बात नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed