{"_id":"6783369e6215bc7e660c211e","slug":"brother-in-law-injured-sister-in-law-by-hitting-her-with-a-shovel-bareilly-news-c-4-1-bly1039-559838-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवर ने भाभी को फावड़ा मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवर ने भाभी को फावड़ा मार किया घायल
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में शनिवार शाम को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पहले भतीजे के साथ मारपीट की।
उसके बाद फावड़े से हमला कर अपनी भाभी को घायल कर दिया, फिर युवक को उसके भतीजों ने पीट दिया और वह भी घायल हो गया। गंभीर घायल महिला अशोका देवी को उपचार के लिए बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल नेत्रपाल को भी पुलिस ने उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी भिजवाया है।
खजुरिया गांव के राजन यादव ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसके चाचा नेत्रपाल से जमीन पर लिए गए लोन को चुकता करने को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम राजन अपने खेत पर फसल की भराई कर रहा था।
उसकी बाइक खेत की मेड़ पर चकरोड पर खड़ी थी। तभी उधर से उसके चाचा नेत्रपाल आए और बाइक को गिरा दिया, उसमें रखा फोन भी तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को फरीदपुर सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने महिला को बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि देवर ने भाभी पर हमला कर घायल किया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद