फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother in law group misdeed his wife s sister in Pilibhit Barkheda

जमीन के टुकड़े के लिए बहनोई का गिरा जमीर: बीवी की बहन से किया सामूहिक दुष्कर्म, चाचा को बताई दर्द भरी दास्तां

Sat, 01 Oct 2022 06:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Oct 2022 06:00 PM IST
सार

विवाहिता बीसलपुर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही थी। इस बीच उसके बहनोई ने महिला को बीच रास्ते से गन्ने के खेत में खींच लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brother in law group misdeed his wife s sister in Pilibhit Barkheda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार देर शाम अपने मायके पीलीभीत के बरखेड़ा के एक गांव की ओर जा रही थी। गांव से कुछ दूर पहले उसके बहनोई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता बीसलपुर न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही थी। विवाहिता और उसके बहनोई के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बरखेड़ा के एक गांव में है। मायके की जमीन को लेकर उसका बड़े बहनोई से विवाद चल रहा है। इसको लेकर एक वाद बीसलपुर न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को वह मुकदमे की पैरवी के लिए अपने चाचा के साथ बीसलपुर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे वहां से लौट रही थी। ई-रिक्शा ने उसे लखनऊ कला मोड़ पर उतार दिया। यहां से वह गांव की और पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक से उसका बहनोई और एक अन्य युवक आ गए। धमकी देते हुए खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। विवाहिता ने चाचा को पूरी घटना फोन पर बताई। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि गजरौला के गांव अजीतपुर पटपरा निवाासी बहनोई प्रीतमलाल पासी, बरखेड़ा के गांव लखनऊ कला निवासी सीताराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed