{"_id":"6a874e3b6f1fe56a7003793b","slug":"brother-and-sister-on-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-car-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4864-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल
Fri, 21 Aug 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास सामने आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों भोलापुर स्थित कॉलेज में दाखिले के लिए जा रहे थे। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
भमोरा निवासी भगवान दास गौरव की बेटी गरिमा बृहस्पतिवार दोपहर रिश्तेदार भाई राकेश के साथ बाइक से भोलापुर स्थित कॉलेज में दाखिला लेने जा रही थी। बाबा रामदास डिग्री कॉलेज के पास पहुंचने पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों गिर गए। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को अस्पताल भेजा।