फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother and a sister committed suicide by hanging themselves together In Bareilly

दर्दनाक अंत: यूपी में भाई-बहन ने एक साथ फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मची चीख पुकार; प्रेम प्रसंग का शक

Fri, 21 Jun 2024 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 11:14 PM IST
सार

बरेली में चचेरे और तहेरे भाई-बहन के शव एक ही साड़ी से लटके मिले। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।

विज्ञापन
brother and a sister committed suicide by hanging themselves together In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को चचेरे और तहेरे भाई-बहन के शव भूसे की कोठरी में एक ही साड़ी से लटके मिले हैं। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। युवती की शुक्रवार शाम को लगन जानी थी।
विज्ञापन


20 वर्षीय युवक ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसकी ताऊ की 18 वर्षीय बेटी की शादी तय हो चुकी थी। नौ जुलाई को बरात आनी थी। शुक्रवार की शाम को लगन कार्यक्रम था। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे घर के नजदीक भूसे की कोठरी में टिनशेड के लोहे के पाइप से एक ही साड़ी के फंदे से लटककर दोनों ने जान दे दी। भूसा लेने गए परिवार के सदस्य ने जब दोनों को फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ा। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिजन ज्यादा कुछ बता नहीं रहे हैं। एसपी देहात मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। 


उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed