{"_id":"69b1df8d726d8ec1dd08bbdd","slug":"brokers-are-scared-after-the-sting-only-15-licenses-were-issued-in-a-day-bareilly-news-c-4-bly1053-841585-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टिंग के बाद दलालों में खौफ, दिनभर में बने सिर्फ 15 लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टिंग के बाद दलालों में खौफ, दिनभर में बने सिर्फ 15 लाइसेंस
विज्ञापन
बरेली। परिवहन कार्यालय के बाहर दुकान लगाए बैठे बिचौलियों में बुधवार को खौफ का आलम रहा। कई तो परिसर से लापता दिखे। सख्ती की वजह से दिनभर में सिर्फ 15 ड्राइविंग लाइसेंस ही बन सके। आमदिनों में 150-200 लाइसेंस रोज बनाए जाते हैं। वाहनों की फिटनेस भी न के बराबर हुई।
अमर उजाला ने बुधवार अंक में परिवहन कार्यालय में दलालों का दबदबा, 10 हजार में डीएल बनवाने का ले रहे ठेका शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। परिवहन विभाग के अधिकारी व्यवस्था प्राइवेट हाथों में जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। स्टिंग में सामने आए व्यक्ति को परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं दिखा। ऐसे में लोग यह चर्चा करते रहे कि खबर का असर है कि कार्यालय के बाहर से दलाल गायब हो गए हैं।