फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bridge on Kailash Giri Marhi ready, waiting for inauguration

Bareilly News: कैलाश गिरि मढ़ी पर पुल तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Sat, 15 Jun 2024 05:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Kailash Giri Marhi ready, waiting for inauguration
गुलड़िया। आंवला और मीरगंज के मध्य रामगंगा नदी पर कैलाश गिरि बाबा की मढ़ी के निकट बना पुल अब पूरी तरह तैयार हो गया है। इसे बस उद्घाटन का इंतजार है। पुल चालू न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंवला तहसील से मीरगंज को जोड़ने के लिए लगभग 6227.42 लाख रुपये की लागत से 790.58 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल से न केवल आंवला और मीरगंज तहसीलों के लोगों को आवागमन में सुगमता होगी बल्कि उत्तराखंड से लोग सीधे मथुरा, आगरा आदि स्थलों तक कम समय में आ सकेंगे। वहीं, बदायूं, कासगंज, एटा, इटावा, अलीगढ़, बुलंद शहर, सम्भल आदि जिलों के लोग सीधे उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस पुल के निर्माण को लेकर इलाके के लोगों ने कई सालों तक आंदोलन चलाया था।
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण के लिए 4 जनवरी 2022 को तत्कालीन कैबिनेट लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास किया था, तब इसके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को एक साल के अंदर बनाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन निर्माण कार्य होते ही कई अड़चनें आती रहीं। विभाग ने लगभग दो साल में इस पुल को बनाकर तैयार कर दिया है। पुल का निर्माण पूरा हुए लगभग एक महीने से अधिक का समय गुजर गया है, लेकिन इसको अभी जनता के लिए नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज और आंवला के मध्य नदी पार करने के लिए एक पैंटून पुल बना हुआ है। यह पुल हर साल बारिश आने से पहले 15 जून को हटा लिया जाता है। इसके बाद आसपास के इलाके के लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस पुल के बनने से अब ऐसा नहीं होगा।


रात को पुल पर होती है वसूली
कैलाश गिरि मढ़ी पर पुल को बने लगभग एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। कुछ दिनों के लिए तो पुल पर तैनात कर्मचारियों ने आवागमन होने दिया, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। शिवपुरी निवासी प्रतीक दीक्षित, अवधेश शर्मा, गोपाल आदि ने बताया कि पुल न खुलने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, कर्मचारी रात में भारी वाहनों से वसूली करके पुल से वाहनों को निकाल देते हैं, जबकि दिन में पुल को बंद कर देते हैं।
पुल बनकर तैयार हो गया है। यह मेरी जानकारी में है। हमने शासन में इसकी सूचना दे दी है। 15 जून के बाद किसी भी दिन पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
- धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article