फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry on seeing the groom eyes in budaun

यूपी: दूल्हे की ‘आंखें’ देख बिफरी दुल्हन... शादी से इंकार कर बरात लौटाई

Mon, 07 Jun 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jun 2021 11:30 PM IST
सार

मामला रविवार देर रात का है। कस्बे से सटे गांव के एक व्यक्ति की बेटी की बरात कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव से आई। नाश्ता के बाद बरात चढ़त में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुल्हन की एक सहेली ने दूल्हे की आंख में फर्क बताकर लड़की से शिकायत कर दी। इसके बाद...

विज्ञापन
bride refused to marry on seeing the groom eyes in budaun
फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के एक गांव में बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह उसकी आंखें देखते ही बिफर पड़ी। दूल्हे की एक आंख छोटी बताकर उसने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह तक उसे समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं मानी। फिर दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे का सामान भी लौटा दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मामला रविवार देर रात का है। कस्बे से सटे गांव के एक व्यक्ति की बेटी की बरात कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव से आई। नाश्ता के बाद बरात चढ़त में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुल्हन की एक सहेली ने दूल्हे की आंख में फर्क बताकर लड़की से शिकायत कर दी। फिर दुल्हन दरवाजे पर आई और दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर अंदर चली गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने अंदर पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की। सामाजिक स्तर पर बेइज्जत होने का वास्ता भी दिया। 

दूल्हे के पिता और भाई ने रिश्तेदारों के जरिये भी पैरोकारी कराई लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। सुबह तक जब दुल्हन नहीं मानी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने गांव पहुंचकर दुल्हन का भी पक्ष सुना। 

गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। कोई नतीजा सामने नहीं आने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे का सामान और खर्चा लौटाने का रजामंद हो गए। 

प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह के मुताबिक बरात बिना दुल्हन के लौट गई है। दोनों पक्ष ने नाते-रिश्तेदारों की मौजूदगी में समझौता कर लिया है। दोनों में कोई भी एकदूसरे पर कार्रवाई भी नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed