फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride ran away with her lover after three months of marriage in bareilly

दुल्हन ने दिया धोखा: पति ने पूरी की पत्नी की ये 'मांग', फिर हुआ कुछ ऐसा हो गया परेशान, पहुंचा पुलिस के पास

Fri, 15 Sep 2023 09:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 09:19 PM IST
सार

पीड़ित युवक ने बताया कि बुधवार रात पत्नी ने कहा था कि आप छत पर सो जाइए। उसी बात मानकर वह छत पर सोने चला गया। देर रात जब उसकी नींद टूटी तो नीचे आ गया। कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
bride ran away with her lover after three months of marriage in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी के तीन महीने के बाद युवक के साथ ऐसा धोखा हुआ, जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए। उसकी नई नवेली दुल्हन ने रात में एक डिमांड की, जिसे उसने पूरा किया। रात में जब वह जागा तो उसे अपनी आंखों देखी पर यकीन नहीं हो रहा था। अब परेशान युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी तीन महीने पहले गांव की ही युवती के साथ हुई थी। उसकी वैवाहिक खुशियों को तब झटका लगा, जब उसकी पत्नी उसे धोखा देकर दूसरे युवक के साथ चली गई। विवाहिता ने पति को पहले विश्वास में लिया, फिर उसे धोखा दे दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पत्नी ने कहा था- आप छत पर सो जाइए 

पीड़ित युवक ने बताया कि बुधवार देर रात उसकी पत्नी बोली, आप छत पर सो जाए। मैं नीचे सो जाती हूं। पति ने पत्नी की बात मान ली और छत पर सोने चला गया। रात करीब तीन बजे उसकी अचानक नींद टूटी, तब वह नीचे उतरकर आया। पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। 

कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और पत्नी गायब थी। जब पत्नी नहीं कहीं मिली तो उसका माथा ठना। घर में रखे 10 हजार रुपये और जेवर भी गायब थे। बाद में पता चला कि गांव निवासी युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित ने अब थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed