{"_id":"5954099b4f1c1bd37d8b47af","slug":"bribe-to-bring-good-plan-for-workers-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के लिए साइकिल से अच्छी योजना लाएंगे- मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के लिए साइकिल से अच्छी योजना लाएंगे- मौर्य
बरेली।
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bribe to bring good plan for workers - Maurya
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में श्रमिकों को साइकिल देना अच्छा हालांकि इस बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं लेकिन अब भाजपा सरकार श्रमिकों के लिए इससे भी अच्छी योजना लाएगी।
बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों को साइकिल दिए जाने की योजना के बारे में कहा कि जब किसी योजना का दुरुपयोग होता है तो योजना खराब हो जाती है। सपा सरकार में साइकिल बांटी गयी है। उनके पास शिकायतें आई हैं कि कुछ अपात्रों को साइकिल बांट दी गई हैं। इसलिए परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे कुछ करेंगे। हो सकता है हम साइकिल बांटने से भी अच्छी योजना लाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल भी बांट सकते हैं। योगी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां बताते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा निर्णय है।
कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि सपा सरकार में अपराध करने वाले पकड़े नही जाते थे लेकिन योगी सरकार में जो अपराध करेगा वो जेल जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी हो या कोई और संगठन किसी को गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों का 22125 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया गया है। साथ ही आलू भंडारण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे पहले श्रम मंत्री का भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महानगर महामंत्री यतिन भाटिया, प्रभु दयाल लोधी, मीडिया प्रभारी अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मजदूरों की बेटियों के सामूहिक विवाह होंगे
स्वामी प्रसाद ने कहा कि मजदूरों की बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। इसमें प्रत्येक मजदूर की बेटी को 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के गायत्री से मिलने जेल जाने के सवाल पर स्वामी प्रसाद बोले, गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी अखिलेश सरकार में हुई थी। इसलिए भाजपा पर उत्पीड़न का आरोप लगाना गलत है। समाजवादी पार्टी में कौन कहां जा रहा है, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
सेवायोजन विभाग फिर से जिंदा होगा
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि आउटसोर्सिंग सिस्टम से नौकरी पाने वालों का बड़ा शोषण हो रहा था। उनको वेतन नहीं दिया जाता था। मांग करने पर उन्हें निकाल दिया जाता था। दो साल किया फिर नई एजेंसी ने निकाल दिया। हमने इसके लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब नौजवानों का शोषण नहीं होगा। कोई आसानी से नौकरी से नहीं निकाल पाएगा। वह सेवायोजन की बेबसाइट पर होंगे। सेवायोजन विभाग को फिर से जिंदा करने का काम किया जाएगा। रोजगार बढ़ाने के लिए मेला लगाने का काम किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बोर्ड का गठन कर दिया है। दुघर्टना में मरने पर पांच लाख रुपये की मदद की जाएगी।
ये बाबा साहेब वाला मंत्रालय है
बसपा सरकार में महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में आने के बाद सियासी कद घटने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। यहां संगठन सारे फैसले करता है। श्रम विभाग इतना महत्वपूर्ण मंत्रालय है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भी इस विभाग के मंत्री रहे हैं। मुझे गर्व है कि बाबा साहेब ने जिस मंत्रालय को संभाला था, मुझे भी उस मंत्रालय को संभालने का मौका मिला है।
मोदी और योगी के डरा है विपक्ष-स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में मायावती हिटलर की तरह काम करती हैं। वह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का सपना देख रही थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने उनका गणित फेल कर दिया। प्रदेश में बसपा का अब कुछ नहीं बचा है। मायावती हताश, निराश और पराजय से भरे बयान दे रही हैं। खुद मायावती को राज्यसभा में जाने के लिए दूसरी पार्टियों के आगे हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। मोदी और योगी पर लोगों को विश्वास है। इसलिए बाकी विपक्ष भी डरा हुआ है। सपा-बसपा और कांग्रेस के गठबंधन की खबरें भी मोदी और योगी के खौफ की वजह से ही आ रही हैं।