{"_id":"67ddd1c2be072616e8076812","slug":"breach-in-security-thieves-stole-a-girl-students-purse-during-ceut-exam-bareilly-news-c-4-1-bly1039-603523-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सेंध: सीईयूटी की परीक्षा में छात्रा का पर्स उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सेंध: सीईयूटी की परीक्षा में छात्रा का पर्स उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
भोजीपुरा।। चोरों ने शुक्रवार को पुलिस और कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा में सेंध लगा दी। सीईयूटी परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में घुसे चोर स्कूटर की डिग्गी का ताला तोड़कर छात्रा का पर्स उड़ा ले गए। भोजीपुरा थाने में तहरीर दी गई है।
छात्रा अनुष्का दीप बरेली शहर में दर्जी चौक की रहने वाली है। शुक्रवार 21 मार्च को उसका सीयूईटी का पेपर था। परीक्षा केंद्र भोजीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित श्री सिद्धि विनायक कॉलेज में रखा गया। यहां जगह-जगह सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। बड़ी परीक्षा होने की वजह से पुलिस को भी निगरानी रखने के निर्देश थे।
छात्रा अनुष्का दीप के अनुसार 21 मार्च को सुबह लगभग सात बजे वह अपना सीयूईटी का पेपर देने श्री सिद्धिविनायक कॉलेज पहुंची। परीक्षा देने के बाद वापस पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। स्कूटी की डिग्गी में रखा पर्स, एक मोबाइल, 2750 रुपये और एटीएम कार्ड सहित गायब था। अनुष्का ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से घटना के बार में पूछा, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
--
कॉलेज प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा
इधर-उधर भटकने के बाद छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन को घटना की जानकारी दी तो कॉलेज प्रबंधन ने कोई जिम्मेदारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन छात्रा को लेकर थाना भोजीपुरा गए, जहां अनुष्का ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।