{"_id":"5e69462a8ebc3eebcb70d94d","slug":"brass-statues-stolen-from-chamannath-temple-in-alamgiri-ganj-bareilly-news-bly3991545135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: चमननाथ मंदिर से कई साल पुरानी मूर्तियां चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: चमननाथ मंदिर से कई साल पुरानी मूर्तियां चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
Thu, 12 Mar 2020 08:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के आलमगीरीगंज स्थित चमननाथ मंदिर में मंगलवार देर रात घुसे दो चोर देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें दो चोर सामान चुराते नजर आए। पुजारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरीगंज में बाबा चमननाथ का मंदिर है। बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र वहां पहुंचे तो उन्हें बाहर लगा चैनल कटा मिला। अंदर जाकर देखा तो देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान भी गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और यूपी 112 पर भी सूचना दी।
विज्ञापन
पुजारी के मुताबिक मंदिर से राम जी, सीता जी और कृष्ण जी की पीतल की मूर्ति, पीतल की आरती, जल चढ़ाने के पीतल के लोटे, दान पात्र व अन्य सामान भी गायब था। मूर्तियां कई साल पुरानी थीं। मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर देर रात करीब दो बजे दो चोर चैनल काटकर मंदिर में घुसते नजर आए। उन्होंने बोरों में सामान भरा और ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन