{"_id":"676075aff20a262eb005bc24","slug":"brainstorming-on-development-works-worth-rs-35-crore-jes-lateness-comes-to-light-bareilly-news-c-4-bly1015-542121-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 35 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, जेई की लेटलतीफ आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 35 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, जेई की लेटलतीफ आई सामने
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्यों पर हुए मंथन में सामने आया कि एक जेई को छोड़कर अन्य सभी की फाइलें अधूरी हैं। इस पर महापौर पर ने बातचीत के लिए अवर अभियंताओं को बैठक बुलाई है। वहीं, पार्षदों से कहा है कि वह अपने कार्याें से संबंधित पत्र जेई को सौंप दें।
35 करोड़ रुपये की लागत से प्रत्येक वार्ड में करीब 50-50 लाख रुपये के कार्य होने हैं। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। पार्षदों से कार्याें की सूची मांगी गई थी। इसको लेकर सोमवार को महापौर उमेश गौतम ने मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी समेत लेखाधिकारी और अन्य के साथ बैठक की। इसमें सामने आया कि ज्यादातर अवर अभियंताओं ने 50-50 लाख रुपये से जुड़े कार्याें की फाइलों को पूरा नहीं किया है। इसके बाद महापौर ने अवर अभियंताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक रूप से देरी की गई तो मामला शासन के संज्ञान में लाया जाएगा।
समान रूप से कराएं विकास
समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर सभी वार्डों में समान रूप से विकास कराए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना, आरिफ कुरैशी, गुलबशर अंसारी, उमान खान और सनी मिर्जा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई को तलब कर फाइलें अधूरी होने का कारण भी पूछा जाएगा। - उमेश गौतम, महापौर
संवाद