{"_id":"646925efc9cc5633480facc4","slug":"brahmadev-site-will-be-removed-construction-of-mathia-started-with-planting-peepal-tree-bareilly-news-c-4-1-160506-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हटाया जाएगा ब्रह्मदेव स्थल, पीपल का पौधा रोपने के साथ शुरू हुआ मठिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हटाया जाएगा ब्रह्मदेव स्थल, पीपल का पौधा रोपने के साथ शुरू हुआ मठिया का निर्माण
Sun, 21 May 2023 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बन रहे ब्रह्मदेव स्थल को जल्द दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए दूसरे स्थान पर पीपल के पौधे का रोपण कर मठिया का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अब मंदिर के एक कमरे पर कब्जे को लेकर विवाद गहराने लगा है। मंदिर का कमरा खाली न किए जाने को लेकर कमेटी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
मिनी बाईपास से परसाखेड़ा, झुमका तिराहा तक बीडीए की ओर से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सीबीगंज में बड़ी बाजार के सामने मंदिर के पास स्थित ब्रह्मदेव स्थल और मठिया इसमें बाधक बन रहे हैं। बीडीए ने ब्रह्मदेव स्थल और मठिया हटाना चाहा तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे काम रुक गया।
तय हुआ कि धर्मस्थल को तभी हटाया जाए जब दूसरे स्थान पर पीपल के पेड़ का रोपण कर मठिया का निर्माण शुरू करा दिया जाए। दोनों पक्षों में सहमति के बाद पौधरोपण कर मठिया का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इधर, मंदिर परिसर के एक कमरे में किला छावनी निवासी अर्जुन देव जोशी ने अपना ताला डाल दिया है।
विज्ञापन
कमेटी के लोगों ने कई बार कमरा खाली करने को कहा मगर कमरा खाली नहीं किया गया। शनिवार को कमेटी की तरफ से इसको लेकर सीबीगंज थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खोला गया। इस संबंध में अर्जुन देव जोशी को पता लगा तो उन्होंने परिवार वालों के साथ पहुंच कर यहां हंगामा किया। पुलिस ने इन लोगों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वहां से हटा दिया।