फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brahma Kumari Shivani Didi told how to make life happy

Bareilly: ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी बोलीं- संस्कार से संसार बनता है; बताया कैसे खुशहाल बनाएं अपना जीवन

Tue, 21 Nov 2023 07:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 07:37 PM IST
सार

ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि आजकल स्कूली बच्चों के मन की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में आगे का भविष्य क्या होगा। हमें सृष्टि परिवर्तन करना चाहिए। वरना कलयुग बढ़ता जाएगा। संस्कार से संसार बनता है। इसलिए पहले संस्कारों से सतयुग बनाना है।

विज्ञापन
Brahma Kumari Shivani Didi told how to make life happy
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग हमने बनाया है। सतयुग भी हमें ही बनाना है। आजकल स्कूली बच्चों के मन की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में आगे का भविष्य क्या होगा। हमें सृष्टि परिवर्तन करना चाहिए। वरना कलयुग बढ़ता जाएगा। संस्कार से संसार बनता है। इसलिए पहले संस्कारों से सतयुग बनाना है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


उन्होंने स्वास्तिक चिह्न का जिक्र करते हुए कहा कि हमें जो भी बातें सिखाई गईं। उनके पीछे अर्थ था। दिवाली में दीया जलाया जाता है। इसके पीछे अर्थ था कि अपने घर का दीया बनें।  सुबह का समय मन में सकारात्मक ऊर्जा भरने का होता है। प्रात: उठते ही मन ही मन में परमात्मा का शुक्रिया करें। अपने लिए परमात्मा से शक्तियां लेकर खुद को सकारात्मकता और उमंग उत्साह से भरें। ये सकारात्मक ऊर्जा सारे दिन की हर परिस्थिति में आपको स्टेबल रखने में मददगार होती है। 
विज्ञापन


शिकायत करने की आदत छोड़ें, शुक्रिया बोलें 
ब्रह्माकुमारी शिवानी ने कहा कि हमें जीवन में किसी से कुछ नहीं चाहिए, बस सभी को दुआएं और सम्मान देने वाली आत्मा बनना है। सदैव अच्छा सोचें, सबके कल्याण का सोचें, जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय तैयार रहना है। अपने मन को शिकायत की आदत से शुक्रिया की तरफ ले जाइए। अपने तन और मन का शुक्रिया अदा करें। अपने परिवार के सदस्यों का, संपर्क में आने वाले लोगों का, प्रकृति का शुक्रिया अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन संकल्प करें कि मैं शक्तिशाली आत्मा हूं, कोई भी परिस्थिति या व्यक्ति का व्यवहार मुझे हिला नहीं सकता। दिनभर ये दोहराते रहे कि मैं हमेशा खुश हूं, मेरा रिमोट कंट्रोल मेरे हाथ में है। कोई भी परिस्थिति आए मैं शांत रहूंगा, परमात्मा मेरे साथ है। परमात्मा का आशीर्वाद मेरे एवं मेरे परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच है। मेरी नौकरी, मेरा व्यापार, मेरी दुकान, मेरा घर सब सुरक्षित है। 

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ उमेश गौतम आदि ने दीप प्रज्वल्लन कर किया। पार्वती दीदी ने सभी अतिथियों का, गणमान्य आगुंतकों का स्वागत किया। इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाई बहनों एवं बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed