{"_id":"60e4ad538ebc3ec2061da31f","slug":"boyfriend-thrashed-girlfriend-in-bhuta-faridpur-news-bly4522674183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुता में प्रेमी ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मारा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुता में प्रेमी ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मारा डाला
विज्ञापन
Murder
अहिरोला गांव में हुई घटना, दिन भर झगड़े के बाद शाम को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
पति को छोड़कर चार महीने से थी प्रेमी के साथ, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया
भुता। गांव अहिरोला में अपने घर पहुंची मीना को उसके प्रेमी भुता निवासी सर्वेश ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई श्रीपाल की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
भुता के ग्राम सुनोरा मुरारपुर निवासी मनोहर सिंह की बेटी मीना की शादी आठ साल पहले ग्राम बिचपुरी निवासी राजेश से हुई थी लेकिन वे दोनों ग्राम अहिरोला में मकान बनाकर रह रहे थे। कुछ समय पहले मीना के प्रेम संबंध भुता निवासी सर्वेश कुमार से हो गए और वह उसके घर आने जाने लगा। पति राजेश को यह नागवार गुजरता था, जिसके कारण वह अपने गांव बिचपुरी चला जाता था। चार महीने से मीना अपने पति को छोड़कर सर्वेश के साथ भुता में रहने लगी थी। सोमवार शाम मीना और सर्वेश अहिरौला पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि मंगलवार को सर्वेश ने शराब पी ली थी और दिन भर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होती रही। शाम करीब छह बजे लोगों ने मीना को घर में मृत पड़ा देखा और उसके सिर से खून बह रहा था। सूचना पर सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र और एसओ अश्वनी कुमार वहां पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मिले संघर्ष के निशान
फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया तो पूरे घर में संघर्ष के निशान मिले। मीना की चूड़ियां टूटी हुई थीं। उसकी गर्दन पर भी दबाने के निशान थे। इसके अलावा घर में सल्फास पाउडर का एक पाउच भी पड़ा मिला। घर में रखा पंखा भी टूटा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंखा सिर में मारने से ही मीना की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने दी थाने में तहरीर
मीना के भाई श्रीपाल घटना की सूचना पर अहिरोला पहुंचे। उन्होंने सर्वेश के खिलाफ मीना की हत्या की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी और दिन में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। मृतका के भाई ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। - राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
पति को छोड़कर चार महीने से थी प्रेमी के साथ, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया भुता। गांव अहिरोला में अपने घर पहुंची मीना को उसके प्रेमी भुता निवासी सर्वेश ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई श्रीपाल की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
भुता के ग्राम सुनोरा मुरारपुर निवासी मनोहर सिंह की बेटी मीना की शादी आठ साल पहले ग्राम बिचपुरी निवासी राजेश से हुई थी लेकिन वे दोनों ग्राम अहिरोला में मकान बनाकर रह रहे थे। कुछ समय पहले मीना के प्रेम संबंध भुता निवासी सर्वेश कुमार से हो गए और वह उसके घर आने जाने लगा। पति राजेश को यह नागवार गुजरता था, जिसके कारण वह अपने गांव बिचपुरी चला जाता था। चार महीने से मीना अपने पति को छोड़कर सर्वेश के साथ भुता में रहने लगी थी। सोमवार शाम मीना और सर्वेश अहिरौला पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि मंगलवार को सर्वेश ने शराब पी ली थी और दिन भर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होती रही। शाम करीब छह बजे लोगों ने मीना को घर में मृत पड़ा देखा और उसके सिर से खून बह रहा था। सूचना पर सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र और एसओ अश्वनी कुमार वहां पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मिले संघर्ष के निशान
फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया तो पूरे घर में संघर्ष के निशान मिले। मीना की चूड़ियां टूटी हुई थीं। उसकी गर्दन पर भी दबाने के निशान थे। इसके अलावा घर में सल्फास पाउडर का एक पाउच भी पड़ा मिला। घर में रखा पंखा भी टूटा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंखा सिर में मारने से ही मीना की मौत हुई है।
विज्ञापन
भाई ने दी थाने में तहरीर
मीना के भाई श्रीपाल घटना की सूचना पर अहिरोला पहुंचे। उन्होंने सर्वेश के खिलाफ मीना की हत्या की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी और दिन में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। मृतका के भाई ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। - राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर