फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boycott of Turkiye, demand for Kashmiri apples increased

Bareilly News: तुर्किये का बहिष्कार, कश्मीरी सेब की बढ़ी मांग

Mon, 19 May 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Boycott of Turkiye, demand for Kashmiri apples increased
बरेली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये का बहिष्कार जारी है। अब फल कारोबारियों ने वहां का सेब मंगाना बंद कर दिया है। वहीं, ग्राहक भी तुर्किये का सेब खरीदने से बच रहे हैं। अब कश्मीर और शिमला के स्वदेशी सेब बाजार में मिठास घोलेंगे।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने तुर्किये के ड्रोन से भारत पर हमला करने की कोशिश की थी। इसको लेकर देशवासियों में तुर्किये के प्रति गुस्सा है। लोग वहां के सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसी क्रम में फल व्यापारियों ने तुर्किये से सेब मंगाना बंद कर दिया है। अब तक तुर्किये से दिल्ली होते हुए सेब की बड़ी खेप डेलापीर मंडी पहुंचती थी। फल कारोबारियों ने बताया कि इस समय देश में सेब का सीजन नहीं है। अधिकतर सेब तुर्किये से ही आता है, लेकिन विरोध के बाद अब दिल्ली मंडी से ही तुर्किये का सेब यहां नहीं आ रहा हैं। दुश्मन देश की मदद करने वाले तुर्किये से आना वाला कोई सामान मंडी में नहीं बेचा जाएगा।
विज्ञापन




अब कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में कोल्ड स्टोर में रखे सेब बाजार में आ रहे हैं। एक माह बाद ईरान व अफगानिस्तान से सेब आने शुरू हो जाएंगे। इस समय बाहर से सेब नहीं आने से लोकल मंडी में सेब के दाम भी बढ़े हुए हैं। श्यामगंज मंडी में 160 से लेकर 200 रुपये प्रतिकिलो तक के सेब बिक रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले इनकी कीमत 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो ज्यादा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं बेचेंगे तुर्किये का सेब

हम तुर्किये का सबे नहीं बेचेंगे। दिल्ली की मंडी में ही तुर्किये का सेब आना बंद हो गया है। इस देश के साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। - सुहान खान, फल कारोबारी, डेलापीर मंडी


पाकिस्तान का साथ देने वाले देश के साथ हम कोई व्यापार नहीं करेेगे। वहां से आने वाले सेब पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। - सुजाउल रहमान, कारोबारी, डेलापीर मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed