फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boy asks for bullet bike in dowry, girl returns

लड़के ने दहेज में मांगी बुलेट बाइक, लड़की ने लौटाई बरात

Thu, 27 May 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Boy asks for bullet bike in dowry, girl returns
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सीबीगंज के गांव सनौआ से इज्जतनगर के परतापुर में पहुंची थी बरात
विज्ञापन

मंगनी में हुआ खर्च वापस करने पर लड़की पक्ष ने नहीं की पुलिस कार्रवाई

बरेली। निकाह की रस्में शुरू होने से पहले ही लड़के ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग रख दी। यह सुनकर लड़की बिफर पड़ी। उसने दहेज लोभियों को सबक सिखाते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया और बरात लौटा दी। पंचायत के बाद वर पक्ष मंगनी में हुआ खर्च लौटाने पर राजी हो गया तो लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
इज्जतनगर के गांव परतापुर निवासी खलील रजा की बेटी का रिश्ता आठ महीने पहले सीबीगंज के गांव सनौआ निवासी जीशान खां से तय हुआ था। लड़की के चाचा गुड्डू ने बताया कि मंगनी के समय उन लोगों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद जीशान ने फोन करके दहेज में बुलेट बाइक की मांग की। इस पर उन लोगों ने 10 हजार रुपये जमा करके बुलेट बाइक बुक करा दी लेकिन लॉकडाउन के कारण उसकी डिलीवरी नहीं हो सकी। इसके बाद आसपास के जिलों से भी बाइक खरीदने के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

गुड्डू ने बताया कि बुधवार को अपराह्न चार बजे लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंचे जबकि बरात सुबह आकर शाम को वापस जानी थी। फिर भी उन लोगों ने बरातियों को खाना खिलाया। मगर इसी बीच उनकी भतीजी को जीशान के बुलेट बाइक मांगने और परिवार वालों के परेशान करने की बात पता चल गई तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के फैसले का वर पक्ष के कुछ समझदार लोगों ने भी समर्थन किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया और मंगनी में खर्च रुपये वापस करने पर सहमति बन गई। इसके बाद बरात वापस चली गई। गुड्डू ने बताया कि उनकी भतीजी सिर्फ आठवीं तक पढ़ी है लेकिन उसके फैसले पर हम सभी को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed