{"_id":"6542b16ab130875b300b5c86","slug":"both-sog-diwans-guilty-in-audio-case-suspended-bareilly-news-c-4-noi1138-279502-2023-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ऑडियो मामले में एसओजी के दोनों सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ऑडियो मामले में एसओजी के दोनों सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई; जानिए पूरा मामला
Thu, 02 Nov 2023 12:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:29 PM IST
सार
बरेली में बीते दिनों सट्टेबाजों का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें सट्टेबाज एसओजी के सिपाहियों का नाम ले रहे हैं। एसपी सिटी की जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सट्टेबाजों की बातचीत के ऑडियो में फंसे एसओजी के सिपाही मोहित और शकील को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ही एसपी सिटी राहुल भाटी की जांच में दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। कॉल रिकॉर्ड में फंसने के बाद दोनों सिपाहियों ने स्वीकार किया कि वह मुखबिरी के लिए इनसे बात करते थे। अफसरों को इसकी जानकारी न होना इनके फंसने की वजह रहा।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो में हजियापुर के सट्टेबाज आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वह एसओजी के सिपाही मोहित शर्मा और शकील को रकम देने का दावा कर रहे थे। एक जुआ खेलने का ऑडियो भी वायरल हुआ था। खबरें प्रकाशित होने पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने एसपी सिटी राहुल भाटी को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 14 साल की लड़की से दरिंदगी की कोशिश, लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ा, पिटाई कर पोती कालिख
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसओजी टीम को तलब कर पूरी जानकारी ली थी। साफ किया था कि अगर जांच में दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी को जांच मिलने के बाद बारादरी थाना पुलिस ने बातचीत करने वाले दोनों सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। कुल चार सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मोहित ने 25 बार, शकील ने छह बार की थी कॉल
एसपी सिटी ने सट्टेबाजों और दोनों दीवानों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता लगा कि मोहित ने दो महीने में सट्टेबाजों से करीब 25 बार और शकील ने छह बार बात की थी। शकील ने सफाई दी कि वह मुखबिरी के लिए कभी-कभी इन लोगों से बात करता था। हालांकि इस बात की न तो अफसरों को उसने जानकारी दी थी और न ही एसओजी प्रभारी को इसका पता था। इस मुखबिरी से उसने क्या गुडवर्क किया, ये भी नहीं बता सका।
एसपी सिटी ने सट्टेबाजों और दोनों दीवानों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता लगा कि मोहित ने दो महीने में सट्टेबाजों से करीब 25 बार और शकील ने छह बार बात की थी। शकील ने सफाई दी कि वह मुखबिरी के लिए कभी-कभी इन लोगों से बात करता था। हालांकि इस बात की न तो अफसरों को उसने जानकारी दी थी और न ही एसओजी प्रभारी को इसका पता था। इस मुखबिरी से उसने क्या गुडवर्क किया, ये भी नहीं बता सका।