{"_id":"5d41fded8ebc3e6cd904766f","slug":"border-indo-nepal-bareilly-news-bly370698286","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई जगहों पर पिलर टूट गए हैं। इस वजह से सीमा का सही से आकलन नहीं किया जा पा रहा है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इसे देखते हुए सीमा पर दोनों ही तरफ से सड़कों के निर्माण पर रोक लगा दी है। कमिश्नर ने एसएसबी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पहले बॉर्डर एरिया को सही से चिह्नित कर नए सीमा पिलर लगा दिए जाएं। इसके बाद ही वहां कोई काम हो। नेपाल से नकली करेंसी को आने से रोकने के लिए बनबसा के साथ ही खटीमा की ओर भी चेक प्वाइंट बनाने का फैसला लिया गया है।
बुधवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर एसएसबी के अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता की। एसएसबी के डीआईजी एनआईएस बिष्ट ने कमिश्नर को रिपोर्ट दी कि नेपाल सीमा से जुड़े पीलीभीत के कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय सीमा को दर्शाने वाले पिलर या तो गायब हो गए हैं या फिर क्षतिग्रस्त हैं। इसे कई जगहों पर सीमांकन को लेकर दिक्कत आ रही है। अफसरों ने यह भी बताया कि नेपाल की तरफ से बॉर्डर के पास कई सड़कों का निर्माण हो रहा है। इधर, इंडिया में भी बॉर्डर एरिया में सड़क बन रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सड़क की दिशा में कुछ बदलाव भी होना है, क्योंकि मौजूदा डिजाइन के हिसाब से पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान होगा। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने निर्देश दिया कि बार्डर पर जब तक दोबारा नए सीमा पिलर न लग जाए, दोनों तरफ से रोड के निर्माण फिलहाल रोक दिए जाएं। मीटिंग में नेपाल के रास्ते नकली नोटों की खेप आने और जंगली जानवरों की खाल की तस्करी होने पर भी चर्चा हुई है। कमिश्नर ने एसएसबी अफसरों से कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए अभी बनबसा में चेक बैरियर बना है लेकिन अब खटीमा की तरफ भी एक और बैरियर बनाया जाए। कमिश्नर ने बताया कि बार्डर सुरक्षा को लेकर जल्द ही फिर मीटिंग बनाई जाएगी। इसमें दोनों ही अधिकारियों के साथ संयुक्त वार्ता होगी।