{"_id":"680d3eeabb2b38414b08c07b","slug":"bomb-kept-to-kill-pig-exploded-woman-injured-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102592-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूअर को मारने के लिए रखा बम फटा, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूअर को मारने के लिए रखा बम फटा, महिला घायल
Sun, 27 Apr 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
भड़सर। साबरखेड़ा गांव में सूअर का शिकार करने के लिए खेत में रखा बम फटने से महिला घायल हो गई। स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। बम रखने वाले शिकारियों का पता नहीं चल पाया है।
गांव साबरखेड़ा निवासी झांझन लाल की पत्नी मीरा ने बताया कि सुबह के समय वह पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास कट रही थी। इसी दौरान हंसिया छू जाने से सुअरों का शिकार करने के लिए घास के बीच छुपाकर रखा गया बम फट गया। तेज आवाज के साथ हुए धमाके की चपेट में आने से वह घायल हो गई।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने उसे घर पहुंचाने के साथ ही डॉक्टर को सूचना दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। बम लगाने वाले शिकारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे बनाते हैं बम
शिकारी सुअरों का शिकार करने के लिए सुतली बम बनाकर उसके ऊपर आटा, गुड़ या फिर पशु-पक्षियों की चर्बी लपेट देते हैैं। जैसे ही सूअर इसे मुंह में लेकर चबाना शुरू करता है, बम फट जाता है। इसके बाद शिकारी घायल सूअर को उठाकर ले जाते हैं।