फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   body of newly married woman was found hanging in the house in Bareilly

बरेली: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, छह माह पहले हुई थी शादी

Sun, 11 Oct 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 11 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
body of newly married woman was found hanging in the house in Bareilly
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में रविवार को 21 वर्षीय विवाहिता शिवानी वर्मा का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। उसकी शादी छह माह पहले 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। ससुरालवालों ने पुलिस को शिवानी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मायके वालों को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे शिवानी को पंखे से चुन्नी के सहारे लटका देखा गया। उसे तुरंत नीचे उतारा गया। तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट को अवगत कराया है। मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जाएगी। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई और अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed