फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of a young man found hanging from a tree by a rope noose.

Bareilly News: पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree by a rope noose.
आंवला। मऊचंदपुर गांव के आम के बाग में खड़े पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से दिनेश (20) का शव शनिवार सुबह लटका मिला। सूचना पर गई पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बड़े भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, दिनेश गांव के बाहर आंवला-रामनगर रोड स्थित किराये की जगह में बांस-बल्लियों की बिक्री की दुकान का संचालन करता था। इस दौरान दुकान मालिक की नाबालिग बेटी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को स्कूल भेजना भी छोड़ दिया। इसी बात पर सालभर पहले झगड़ा होने पर किशोरी के परिजनों ने दिनेश से दुकान खाली करवा ली थी। हालांकि, इसके बावजूद युवक और किशोरी की बातचीत जारी रही। कुछ समय बाद किशोरी के परिजनों ने वह भी बंद करा दिया, जिससे दिनेश अवसाद में चला गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे एक किसान खेत पर जा रहा था। उसने आम के बाग में पेड़ पर रस्सी से दिनेश का शव लटका देखा। रस्सी प्लास्टिक की थी, जो चारपाई के लिए इस्तेमाल होती है। सूचना पर ग्रामीण, परिजन, पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दिनेश के बड़े भाई सुनील ने गांव के दो लोगों पर भाई की हत्या कर शव को पेड़ पर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी लंबे समय से भाई को लगातार धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

वर्जन,
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना (हैंगिंग) आया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जान से मारे जाने की जताई थी आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश शुक्रवार सुबह से ही इंस्टाग्राम पर कई रील पोस्ट कर चुका था। स्टेटस भी लगाए थे। उनसे लग रहा था कि किशोरी से बातचीत न होने पर वह परेशान था। लंबी आर्थिक तंगी के कारण हो रहे गृह क्लेशों से भी परेशान था। दिनेश ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो भी पोस्ट किया था। उसमें जान से मारे जाने की आशंका जताते हुए गांव के कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। मदद की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed