फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body hanging from a tree behind the cowshed found to be over 10 days old.

Bareilly News: गोशाला के पीछे पेड़ से लटका मिला 10 से ज्यादा दिन पुराना शव

Thu, 08 Oct 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Body hanging from a tree behind the cowshed found to be over 10 days old.
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र के गांव नरियावल में बुधवार को गोशाला के पीछे शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर मुनेंद्र पाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को नरियावल में सड़ा-गला शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। उसके शरीर पर सफेद शर्ट और काली जींस थी। पुलिस मौके पर पहुंची। आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर भगवंतपुर निवासी मुनेंद्रपाल में रूप में हुई। वह नरियावल में किराये पर रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मुनेंद्र शराब पीने का आदी था। वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed