फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Board meeting has not been held for 13 months, development work stuck

Bareilly News: 13 माह से नहीं हुई बोर्ड की बैठक, अटके विकास कार्य

Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Board meeting has not been held for 13 months, development work stuck
फरीदपुर। 13 माह बीतने के बाद भी नगर पालिका की बोर्ड की बैठक नहीं कराई गई। इससे कस्बे में चल रहे विकास के कार्य अटक गए हैं। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला और अधिशासी अधिकारी पुनित कुमार के खिलाफ रोष प्रकट किया है। साथ ही डीएम को पत्र लिखकर पालिका अध्यक्ष और ईओ की शिकायत की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अगस्त माह में बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें कस्बे के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। पिछले वर्ष हुए प्रस्ताव के कुछ कार्य हो गए, तो वहीं कुछ अधूरे पड़े हैं। एक साल एक माह बीत जाने के बाद नगर पालिका की बोर्ड की बैठक नहीं होने पर विकास के नए प्रस्ताव पेंडिंग पड़े हैं। इसको लेकर सभासदों व कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


सभासद देवेंद्र सिंह टोनी, संजीव यादव, अजीम मिया, राजेश अग्रवाल आदि का कहना है कि वे बोर्ड की बैठक कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संबंधित इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 30 अगस्त को बोर्ड की बैठक रखने के लिए नगर पालिका द्वारा आंवला लोकसभा से सपा सांसद नीरज मौर्य को पत्र भेजा गया। वह बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहां न तो अधिशासी अधिकारी मिले और न ही पालिका अध्यक्ष। संसद को बिना सूचना दिए ही बोर्ड की बैठक नगर पालिका द्वारा निरस्त कर दी गई। इससे सांसद व सभासदों ने निंदा प्रस्ताव पास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---


ज्यादातर कार्यालय नहीं आते अफसर

सभासदों ने डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी अधिकतर कार्यालय से गायब रहते हैं। इससे आम जनता के कार्यों में व्यवधान पड़ता है। जनहित के कार्य करने के लिए सभासदों से भी नहीं मिलते हैं। इसको लेकर आम जनता व सभासदों

ये कार्य लटके

सभासदों का आरोप है कि कस्बे में मेन रोड पर स्टेशन मोड़ चौराहे पर चौक बनने का प्रस्ताव पास हो गया। उसका कार्य भी शुरू कराया गया। अधूरा कार्य करके कार्य बंद कर दिया गया है। बीएसएनएल कार्यालय के पास नगर पालिका द्वारा लाइब्रेरी बनाए जाने का कार्य पिछले एक वर्ष से प्रस्तावित पड़ा है। कस्बे में लाइटिंग व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। नई लाइटें लगाने का प्रस्ताव अटका है।

-----------
आरोपों को बताया बेबुनियाद

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन नगर पालिका जाते हैं। सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को बुलाई गई बैठक के वक्त उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह छुट्टी पर थे। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल लगाई गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed