फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   board exam preparation

विज्ञान के लिए एनसीआरटी किताबों से तैयारी महत्वपूर्ण

Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
board exam preparation
बरेली। सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा दस मई को होगी। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक दो टर्म में परीक्षा होने की वजह से बच्चों के सामने इस बार ज्यादा अंक लाने का अच्छा मौका है। एनसीआरटी की किताबों से पढ़ाई कर सवालों के जवाब तैयार करना इस विषय की परीक्षा में महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

दूसरे टर्म की विज्ञान विषय की परीक्षा 10 मई को सुबह 10:30 बजे से होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। प्रश्नपत्र तीन भागों में बंटा होगा जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान से संबंधित प्रश्न आएंगे। पहले भाग में दो अंक के प्रश्न शामिल होंगे। दूसरे और तीसरे भाग में तीन और पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

अल्मा मातेर स्कूल की विज्ञान शिक्षक रेनु जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों को अगले दो दिनों में एनसीईआरटी की किताब के मुख्य सवालों पर फोकस करके परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। जो विषय अभी कमजोर हैं, उन्हें सबसे आखिर में पढ़ें। परीक्षा के दौरान जीव विज्ञान के प्रश्न में जहां भी अवसर मिले, वहां पेंसिल से डायग्राम बनाएं। इसके लिए पेन का इस्तेमाल बिलकुल न करें। रसायन विज्ञान के प्रश्न में रिएक्शन मुख्य तौर पर लिखना न भूलें। भौतिक विज्ञान में डैरिवेशन को ध्यान से लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय का पूरा सदुपयोग करें
जिन बच्चों का पेपर समय से पूरा नहीं हो पाता, रेनु जोशी ने उनके लिए विशेष तौर पर परीक्षा से पहले मिले अतिरिक्त 15 मिनट का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसी समय में बच्चे यह तय कर ले कि वे कौन सा भाग पहले करेंगे। हालांकि प्रश्न की संख्या को ध्यान में रखकर उत्तर में भी वही संख्या लिखने का ख्याल रखें ताकि मूल्यांकन के समय परीक्षक को परेशानी न हो। इससे उनका काफी समय बचेगा। आखिरी 15 मिनट वे रिवीजन के लिए छोड़ दें। इस दौरान विद्यार्थी अपने उत्तरों के महत्वपूर्ण भाग को रेखांकित कर दें। इससे ज्यादा अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
महत्वपूर्ण बातें..
1. एनसीईआरटी के सवालों को ध्यान में रखकर करें तैयारी
2. जीवविज्ञान में डायग्राम वाले प्रश्नों को दें महत्व
3. रसायन विज्ञान में रिएक्शन को अच्छे से करें याद
4. अतिरिक्त 15 मिनट का भी ढंग से करें उपयोग
5. अंतिम 15 मिनट में उत्तर के मुख्य भागों को करें रेखांकित
6. प्रश्नों का उनके अंक के अनुसार ही उत्तर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed