{"_id":"58efd7e74f1c1b874acf91c9","slug":"blow-the-effigy-of-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज का पुतला फूंक कर उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाज का पुतला फूंक कर उतारा गुस्सा
बरेली।
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Nawaz
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान आर्मी कोर्ट के भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर भारतीय नागरिकों में भारी गुस्सा है। पाकिस्तान के खिलाफ यह गुस्सा बृहस्पतिवार को बरेली की सड़कों पर देखने को मिला जब नागरिकों ने जाधव को फांसी की सजा के विरोध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर नारे की।
इसमें महानगर कांग्रेस की ओर से चौकी चौराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही नाजायज हरकतों को बर्दाश्त करने वक्त खत्म हो गया है। महानर अध्यक्ष असलम चौधरी, डा. नीतू मेहरोत्रा, अनुज गंगवार अवनीश बख्शी, फरहान अली खान, दीपक वाल्मीकि, योगेश जौहरी, डा. जाकिर खां, नत्थू लाल आदि ने भी संबोधित किया।
इसी तरह राष्ट्रवादी मुस्लिम सेवक संघ ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी कर कड़ा आक्रोश जताया। संघ प्रमुख डा. मोहम्मद खालिद, प्रवक्ता नाजिम बेग, मौलाना शहाबउद्दीन, कासिम कश्मीरी, इकबाल रजा खां, दानिश खान, चांद मियां, हसीन कुरैशी, शारिक हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने भी पटेल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मंडल प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका संगठन पूरे मंडल में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान विपुल वर्मा, अमित गुप्ता, अजय मौर्य, पंकज पाठक, राजेंद्र कुमार, नवीन कक्कड़ आदि शामिल रहे।