{"_id":"5d38b33b8ebc3e6cd8781fef","slug":"blood-donation-camp-in-amar-uajala-bareilly-news-bly3699098157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानी बनने के लिए करें रक्तदान, बचाएं दूसरो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानी बनने के लिए करें रक्तदान, बचाएं दूसरो की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार 26 जुलाई को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा, जिसमें रक्तदान कर कोई भी महादानी बन सकता है। रक्तदान करने के लिए अमर उजाला कार्यालय के फोन नंबर 9675201365 पर पंजीकरण कर सकते हैं।
रक्तदान को यूं ही नहीं महादान कहा जाता है, यह दूसरों की जान बचाने के साथ रक्तदाता को भी स्वस्थ रखकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसलिए हर किसी को जागरूक रहकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से ब्लड में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। अमर उजाला फाउंडेशन कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने लोगों से अपील की है कि जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए जिलेवासियों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्तदान करके चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
ये कर सकते हैं रक्तदान
1. 18 साल से अधिक उम्र हो।
2. 45 किलोग्राम से कम वजन न हो।
3. कोई गंभीर बीमारी न हो।
रक्तदान से होने वाले फायदे
1. नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और खून भी पतला रहता है, जो दिल के लिए लाभदायक है।
2. रक्तदान करने से खून में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। शरीर को स्वस्थ रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
3. एक यूनिट रक्तदान से शरीर से 650 कैलोरी ऊर्जा जलती है, जिससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।
4. रक्तदान से कैंसर सहित अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। इससे खून में मौजूद विषैले तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।
5. रक्तदान से पहले और बाद में खून की जांच होती है, जिससे शरीर की मुफ्त चिकित्सीय जांच हो जाती है।
6. रक्तदान से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, क्योंकि रक्तदान बाद खून में नए सेल्स बनते हैं जो शरीर को तंदुरूस्त रखते हैं।
7. नियमित रक्तदान से आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। इससे लिवर स्वस्थ रहता है और कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है।