फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block chief election: BJP engaged in repeating the history of district panchayat president election

ब्लॉक प्रमुख चुनावः जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का इतिहास दोहराने में जुटी भाजपा

Fri, 09 Jul 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Block chief election: BJP engaged in repeating the history of district panchayat president election
निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक करते प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चार ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते, आज कुछ ब्लॉक में वापस हो सकते हैं नाम
विज्ञापन

दमखोदा, भोजीपुरा, क्यारा और आलमपुर जाफ राबाद में भाजपा ने लहराया परचम

बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का इतिहास दोहराने में जुटी भाजपा को ब्लाक प्रमुख के चार पदों पर ही निर्विरोध जीत हासिल हो सकी। सपा के सक्रिय विरोध ने कई सीटों पर भाजपा की रणनीति पर पानी फेर दिया। हालांकि अब भाजपा नेता शुक्रवार को नाम वापस कराके निर्विरोध जीत की राह तैयार करने में जुटे हैं। भाजपा की कोशिश है कि कम से कम पांच सीटों पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के नाम वापस करा लिए जाएं।
बृहस्पतिवार को नामांकन के बाद ही भाजपा नेता रणनीति बनाने में जुट गए। भाजपा नेताओं ने बरेली के दो और आंवला के दो ब्लॉकों में निर्विरोध जीत हासिल कर ली हैं। तीन ब्लॉकों में सपा प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए, जबकि क्यारा सीट पर सपा ने प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। भाजपा की ओर से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी संतोष सिंह को दी गई है। वह लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करके रणनीति तैयार कर रहे हैं। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार के बाद सपाइयों ने सभी पंद्रह ब्लॉकों में प्रभारी घोषित कर दिए हैं। सभी प्रभारी बीस से पच्चीस कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से ही अपने-अपने ब्लॉकों में पहुंच गए और नामांकन पत्रों की जांच होने तक डटे रहे।
विज्ञापन

भाजपा के इस फैसले ने दिला दी बढ़त

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो चुनाव से ऐन वक्त पहले भाजपा ने घोषणा की, इसमें कहा गया कि जनप्रतिनिधि के परिजन और रिश्तेदार भी चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद से ही हर जिल में भाजपा को बढ़त हासिल हो गई। दमखोदा सीट पर भाजपा विधायक छत्रपाल के भतीजे ने निर्विरोध जीत हासिल की है। वहीं फरीदपुर में विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की भाभी चुनाव लड़ रही हैं और मझगवां सीट से आंवला विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को तीन सीटें मिलने की उम्मीद

सपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, वह तीन सीटें पक्की मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि इन तीनों सीटों पर सपा प्रत्याशी हर हाल में चुनाव जीतेंगे। इसके अलावा चार सीटों पर वह कांटे की टक्कर मान रहे हैं। उनका कहना है कि इन चार में कोई दो सीटें उनके हिस्से में आ सकती हैं। हालांकि तैयारी सभी सीटों पर है। कुछ प्रत्याशियों को बृहस्पतिवार को बरेली भी ले आए हैं। ताकि सत्तापक्ष के लोग पर्चा वापसी का दबाव न बना सकें।

मझगंवा में आज आ सकते हैं चौंकाने वाले परिणाम

यहां से भाजपा ने आंवला विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत का नामांकन कराया है, जबकि सपा इंजीनियर सतेंद्र यादव को चुनाव लड़ा रही है। एसडी वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। यहां भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आज यहां से चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed