फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bled admission

मेरिट में आने के बावजूद नहीं मिला एडमिशन, हंगामा

Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
bled admission
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और अभ्यर्थियों की छोटी सी चूक से बीएलएड करने के इच्छुक तमाम अभ्यर्थियों की साल दांव पर लग गई। पहले तो इन अभ्यर्थियों से फीस लेकर उनकी प्रवेश परीक्षा करा दी गई। जब वे काउंसलिंग के लिए पहुंचे तो आयु कम बताकर काउंसलिंग पत्र निरस्त कर दिया। इसको लेकर रविवार को काउंसलिंग के दौरान विरोध और हंगामा भी हुआ। कुछ अभ्यर्थी शिकायत के लिए कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के पास भी पहुंचे, मगर अवकाश के चलते वह नहीं मिले।
विज्ञापन

पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा में 5021 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसका शुल्क 500 रुपये रखा गया था। इसके बाद प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर मेरिट लिस्ट जारी कर शनिवार से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम के टेबिल टेनिस हॉल में काउंसलिंग शुरू कर दी गई। रविवार को यहां 301-750 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान ही किला छावनी में रहने वाली मुमताज रिजवी, बहेड़ी में गिरधरपुर निवासी सगफ रहमान और सया नाज समेत कई छात्र-छात्राओं की आयु मानक से कम बताकर उनके काउंसलिंग लेटर निरस्त कर दिए गए। इनमें से मुमताज रिजवी की रैंक 652, सगफ रहमान की 494 और सया नाज की 747 थी। छात्राओं को बताया गया कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए 17 वर्ष की आयु होनी चाहिए, मगर वे अभी छोटी हैं। छात्राओं के परिजनों ने विरोध जताते हुए हंगामा भी किया, लेकिन उनकी नहीं चली। उनका कहना था कि अगर आयु कम थी तो उनका आवेदन ही निरस्त कर देना चाहिए था। प्रवेश परीक्षा में शामिल करके, रैंक जारी करने और काउंसलिंग में बुलाने की क्या जरूरत थी। वे लोग शिकायत लेकर कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलने पहुंचे, लेकिन रविवार के चलते विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन बंद था।
विज्ञापन


दोनों ही स्तर पर हुई लापरवाही
इस मामले में दोनों ही स्तर पर लापरवाही हुई है। कम आयु होने के बावजूद अभ्यर्थियों ने आवेदन करके गलती की। वहीं, विश्वविद्यालय ने आयु कम होने के बावजूद न सिर्फ आवेदन स्वीकार किए, बल्कि प्रवेश परीक्षा में शामिल करके रैंक जारी कर दी और काउंसलिंग के लिए भी बुला लिया। अब एडमिशन की बारी आई तो आयु कम बताकर काउंसलिंग पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 190 एडमिशन
बीएलएड में 36 कॉलेजों में 1850 सीटें हैं। इसके सापेक्ष शनिवार को 132 और रविवार को 190 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे 751-1200 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

बुकलेट में स्पष्ट लिखा है कि एडमिशन के लिए 17 वर्ष की उम्र अनिवार्य है। ऐसे में कम उम्र वाले अभ्यर्थियों को एडमिशन नहीं दिया गया है।
- प्रो. एसके पांडेय, प्रवेश समन्वयक रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed