फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Black spots of Radhakrishna Temple, ANA College, Tiraha and Bilwa will be eliminated.

Bareilly News: राधाकृष्ण मंदिर, एएनए काॅलेज तिराहा और बिलवा के ब्लैक स्पाॅट होंगे खत्म

Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Black spots of Radhakrishna Temple, ANA College, Tiraha and Bilwa will be eliminated.
बरेली। रामपुर रोड पर हादसों का कारण बने राधाकृष्ण मंदिर, एएनए काॅलेज तिराहा और बिलवा के ब्लैक स्पाॅट खत्म किए जाएंगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय इसके लिए बनी कार्ययोजना और डिजाइन का प्रजेंटेशन देखा। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई अब यहां जरूरी सुधार कर सड़क को सुरक्षित बनाएंगे। मंडलायुक्त के निर्देश पर ही पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने पिछले दिनों मौके का सर्वे कर इस प्रजेंटेशन को तैयार किया था। मंडलायुक्त ने जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

---
राधाकृष्ण मंदिर व फतेहगंज पश्चिमी जंक्शन पर अभी सर्विस लेन, बाद में फ्लाईओवर बने
इस जंक्शन पर बरेली की ओर से फतेहगंज जाने के लिए डिवाइडर में कट बनाया गया है। इस कट का अनधिकृत उपयोग होने लगा है। सुधार के लिए यहां अतिरिक्त सर्विस लेन बनेगी। इससे मीरापुर रोड अंडरपास के रास्ते फतेहगंज और मंदिर तक आवाजाही हो सकेगी। इस अंडरपास से बरेली जाने वाली लेन को जोड़ने वाली वर्तमान सर्विस लेन को थोड़ा आगे बढ़ाते हुए जंक्शन तक बनाया जाएगा। रामपुर से बरेली की तरफ आने पर इस जंक्शन से लेकर आगे पुलिस स्टेशन रोड तक अलग सर्विस लेन बनेगी। इस सर्विस लेन से फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से थाने तक और फिर यहां से वापस ट्रैफिक गुजर सकेगा। भविष्य में इस हाईवे के छह लेन चौड़ीकरण के दौरान जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन


एएनए काॅलेज तिराहे पर हाईवे के बराबर हो सड़क की ऊंचाई
बरेली-रामपुर लेन से बायीं ओर जाने पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से मौजूदा सड़क को पर्याप्त चौड़ा कराते हुए काॅलेज तक जोड़ने की योजना है। बरेली से रामपुर लेन पर आने वाले ट्रैफिक में से कोई भी वाहन काॅलेज की ओर मौजूद डिवाइडर कट से होकर नहीं गुजरेगा। वे अपनी लेन से बायीं ओर नए मार्ग से होकर जाएंगे। मंडलायुक्त ने कट को बंद करने के लिए कहा है। काॅलेज मार्ग पर संकेतक भी लगाए जाएंगे। काॅलेज की ओर से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को हाईवे के बराबर ऊंचा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलवा में बाइपास पर चढ़ने के लिए बनेगा रैंप
रामपुर रोड पर इस जंक्शन पर नैनीताल रोड 90 डिग्री पर मिलती है। बगल से रेलवे लाइन भी गुजर रही है। नैनीताल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक बरेली, शाहजहांपुर या रामपुर जाने के लिए रांग साइड चलता है। इससे हादसे होते हैं। अब यहां बरेली की ओर से आकर रामपुर जाने के लिए हाईवे पर चढ़ने के लिए फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर दोनों तरफ से ट्रैफिक की अनुमति होगी। शाहजहांपुर की ओर से आने वाले ट्रैफिक के मुड़ने के लिए लेफ्ट टर्न को भी चौड़ा किया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे रोटरी बनेगी। दीर्घकालिक समाधान के लिए यहां डंबल पैटर्न वाली डिजाइन लागू की जाएगी। हाईवे के नीचे अंडरपास जंक्शन बनाए जाने की भी योजना है। यहां से बाइपास पर चढ़ने के लिए रैंप भी बनाया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed