फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP workers clash with police on allegations of EVM tampering in Lakhimpur kheri

UP: ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप पर पुलिस से भिड़ा भाजपा कार्यकर्ता, सेल्फी को लेकर मतदाता का विवाद

Mon, 13 May 2024 04:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2024 04:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के चौधरी पुरवा बूथ संख्या 86 पर मतदान के दौरान पुलिस से भाजपा कार्यकर्ता का विवाद हो गया। सिपाहियों का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहा था। वहीं कार्यकर्ता ने कहा कि सिपाही गठबंधन को वोट देने को लेकर दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
BJP workers clash with police on allegations of EVM tampering in Lakhimpur kheri
पुलिस से भिड़ा भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन में सोमवार को मतदान के दौरान सिंगाही के बूथ पर सेल्फी लेने को लेकर मतदाता का पुलिस से विवाद हो गया। वहीं चौधरी पुरवा बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प हो गई। दरअसल, सिंगाही के राजाप्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज में सिंगाही निवासी महेश अग्रवाल की पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल गेट पर खड़ी होकर सेल्फी लेने लगी। इसी बीच एक सिपाही आया और उनसे बाहर जाने को कहा। इस बात को लेकर सिपाही से उनकी काफी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन


उधर, चौधरी पुरवा बूथ संख्या 86 पर भाजपा कार्यकर्ता अनुज वर्मा का सुरक्षा में लगे सिपाहियों से विवाद हो गया। सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक सुबह एजेंट बनने से पहले अनुज वर्मा ईवीएम में छेड़छाड़ कर रहे थे, इसको लेकर विवाद हो हुआ। अनुज ने बताया कि बूथ पर मौजूद सिपाही गठबंधन को वोट देने को लेकर दबाव बना रहे थे, इसको लेकर विवाद हुआ। एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बूथों पर शांति है। मामूली बात हुई होगी।

विज्ञापन

पर्ची न मिलने से वोट डालने को भटके मतदाता
लखीमपुर खीरी में वोटर पर्ची न मिलने से सोमवार को मतदाताओं को वोट डालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंट्रोल रूम में भी पर्ची न मिलने की सुबह 11 बजे तक 75 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई।

शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में रविवार सुबह करीब नौ बजे कई मतदाता वोट डालने से वंचित दिखे। गोविंद नगर निवासी मतदाता सुजाता ने बताया कि उनको पर्ची नहीं मिली। वोट डालने पहुंची तो लिस्ट में नाम नहीं मिल सका। ऐसे में वह वोट नहीं डाल सकी। दंपती अशोक और पिंकी को भी इसी समस्या से दो-चार होना पड़ा।

इसी तरह गांधी विघालय, राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका आदि शहर के करीब 10 से 15 केंद्रों पर यही हाल नजर आया। मैगलगंज में वोटर पर्ची न मिलने से लोगों को वोट डालने के लिए भटकना पड़ा। यही हाल खीरी टाउन के राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ संख्या में 134 पर दिखा। पर्ची नहीं मिली तो वोटर परेशान नजर आए। इसी तरह पलिया, निघासन, गोला, धौरहरा आदि लगभग सभी क्षेत्रों में पर्ची की समस्या ने मतदाताओं को परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed