{"_id":"68a90e01046a3388d50b3549","slug":"bjp-will-hold-a-meeting-on-the-last-wednesday-of-every-month-bareilly-news-c-4-vns1074-709466-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हर माह के अंतिम बुधवार को बैठक करेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हर माह के अंतिम बुधवार को बैठक करेंगे भाजपाई
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि हर माह के अंतिम बुधवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी। मंडल स्तर की बैठकें हर माह के अंतिम शुक्रवार को होंगी। इसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी बूथ समितियों को सक्रिय कर संगठन को मजबूत करें।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण, आर्थिक व सामाजिक उन्नति ही भाजपा का ध्येय है। इसके लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के बूथ स्तर के कार्यक्रमों को सफल बनाना है। इस दौरान डॉ. निर्भय सिंह गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, तेजेश्वरी सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, अंकित माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो