फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP will get next week 's new state president

अगले हफ्ते भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 24 Jan 2016 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आंवला विधायक धर्मपाल सिंह को शाम छह बजे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर चल गई। विधायक को बधाइयां भी मिलने लगीं। इससे परेशान भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 24 जनवरी को है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा की जाएगी। ये अगले हफ्ते की किसी भी तारीख को हो सकता है।
विज्ञापन

आंवला से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी खबरों को अफवाह बताया। कहा कि उन्हें नहीं पता कि सोशल मीडिया पर कौन लोग उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबरें चला रहे हैं। ये भाजपा के समर्थक हैं या नहीं, वह नहीं जानते लेकिन जब तक औपचारिक घोषणा न हो जाए, तब तक ऐसी खबरें चलाना गलत है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल धर्मपाल ने कहा कि 24 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इसलिए अभी से वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। गृहमंत्री राजनाथ सिंह या कल्याण सिंह के करीबी होने की सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बारे में कहा कि वह पार्टी में हर एक बड़े नेता के नजदीक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed