फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP public representative younger brother murdered in Pilibhit

UP: भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई का कत्ल... इस बात पर हुआ मर्डर; पुलिस की लापरवाही खून-खराबे में बदली

Sun, 10 Nov 2024 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2024 09:07 AM IST
सार

पीलीभीत में भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पक्ष ने शनिवार शाम घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पांच अन्य लोग भी घायल हैं। पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

विज्ञापन
BJP public representative younger brother murdered in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी को ले जाने के विवाद में शनिवार शाम को घुंघचाई थाना इलाके के एक गांव में भाजपा जनप्रतिनिधि के तहेरे भाई की बांका और लाठी-डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया और पूरे परिवार की जमकर पिटाई की। घटना में घर के पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दोनों पक्षों में विवाद की शिकायत पुलिस को सुबह ही मिली थी, लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया और शाम को विवाद खून-खराबे में बदल गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अक्तूबर में माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास का निवासी सचिन उनके परिवार की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। 18 अक्तूबर को घुंघचाई थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने किशोरी को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के दादा पर बांके और लाठी से हमला, मौत
इधर, शनिवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने जाकर तहरीर दी। इसके बाद लौट आए, लेकिन देर शाम फिर विवाद हो गया। आरोपी पक्ष की ओर से करीब छह से अधिक लोग बांका और लाठी-डंडे लेकर किशोरी के घर में घुस घर और परिजनों को मारने-पीटने लगे। इस दौरान सामने आए किशोरी के 65 वर्षीय दादा पर बांके और लाठी से हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाव करने आए रिश्तेदारों की भी पिटाई
बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार, दो पौत्रों और पौत्री को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ विशाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजने के साथ वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed