फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP: Pankaj Singh will be in front of the demonstration

भाजपा : पंकज सिंह के सामने होगा शक्ति प्रदर्शन

Mon, 23 Oct 2017 02:01 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 23 Oct 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP: Pankaj Singh will be in front of the demonstration
अावेदन पत्र लेने पहुंचे नेता
भाजपा में मेयर पद के टिकट के लिए आवेदन पत्र लेने का रविवार को आखिरी दिन था। आठ लोगों के और आवेदन लेने के साथ भाजपा में मेयर पद के आवेदन लेने वालों की संख्या अब 36 हो गई है। अब सोमवार और मंगलवार को आवेदन जमा होंगे। सोमवार को महानगर के निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए पंकज सिंह भी बरेली में होंगे। ऐसे में मेयर पद के दावेदार उनके सामने शक्ति प्रदर्शन करने की भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि टिकट पाने की जद्दोजहद कुछ ही दावेदारों के बीच होगी।
विज्ञापन

रविवार को आखिरी दिन संजय नगर स्थित भाजपा के कार्यालय परिसर में मेयर और पार्षद पद के टिकट के लिए आवेदन लेने वालों की भीड़ लगी रही। भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष राजन सक्सेना, आईएमए के अध्यक्ष रहे डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अतुल कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, राम गोपाल मिश्रा, कमल चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल और राकेश अग्रवाल गुड़वाले ने आवेदन लिए। इसके अलावा आशीष अग्रवाल ने भी मेयर पद के लिए आवेदन पत्र लिया। आशीष अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार और वकील हैं। वर्तमान में वह प्रसार भारती के सलाहकार पद पर कार्यरत हैं। रविवार को आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा से मेयर का टिकट मांगने वालों की संख्या अब 36 हो गई है। 
विज्ञापन

भाजपा के शहर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने बताया कि आवेदन पत्र 23 और 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से बरेली पैलेस होटल में मंडल अध्यक्षों के पास जमा किए जा सकेंगे।  सोमवार सुबह 10 बजे शहर विधानसभा के सीबीगंज मंडल, बांके बिहारी मंडल, टीबरीनाथ मंडल, हरमिलाप मंडल के पार्षद पद के आवेदन मंडल अध्यक्षों के पास जमा होंगे। अपराह्न दो बजे कैंट विधानसभा के पूर्वी मंडल, कालीबाड़ी मंडल, मढ़ीनाथ मंडल के आवेदक अपने मंडल अध्यक्षों के पास आवेदन जमा करेंगे। इस बीच भाजपा महानगर निकाय प्रभारी पंकज सिंह और सह प्रभारी कौशलेंद्र सोमवार शाम पांच बजे मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों के साथ मीटिंग कर प्रत्याशी के नामों पर चर्चा भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद पदों के लिए 650 आवेदक 
80 वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ने के आवेदकों में भी भाजपा में लंबी लाइन है। अब तक 650 से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। कई वार्डों में 10-10 लोग आवेदक हैं। अन्य दलों के लोग भी जुगाड़ में लगे हैं।


बसपा ने लगाई सेंध
बरेली।
बसपा ने सपा में सेंध लगाकर वरिष्ठ नेता और प्रमुख जरी कारोबारी एम. यूसुफ को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। संगठन ने 24 अक्तूबर तक मेयर, नगर पालिका और सभासद पदों के आवेदन मांगे हैं। नगर निकाय चुनाव में मुख्य संघर्ष में आने के लिए बसपा ने कवायद शुरू कर दी है, इसके तहत अन्य दलों में सेंध लगानी शुरू कर दी है। कई प्रमुख नेता संपर्क में हैं। रविवार दोपहर में मुख्य जोन इंचार्ज संघ रतन सेठी ने संजीव सागर और जयपाल सिंह के साथ बैठक कर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर ने 24 अक्तूबर शाम छह बजे तक मेयर, नगर पालिका, पंचायत चेयरमैन और सभासद पद के लिए आवेदन करने को कहा है। दावेदारों के पैनल नाम 26 अक्तूबर को तय होंगे।


कांग्रेस में मंथन शुरू
कांग्रेस ने भी मेयर पद पर दमदार प्रत्याशी उतारने के लिए दौड़धूप शुरू कर दी है। रविवार दोपहर में हुई बैठक में आवेदकों के नामों पर चर्चा हुई। शहर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने बताया कि उनके संपर्क में अन्य दलों के कुछ प्रमुख लोग भी हैं। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे, नवीन अग्रवाल, अमजद सलीम, महेश पांडे आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed