{"_id":"5c936cd7bdec22143c034e99","slug":"bjp-mla-from-lakhimpur-yogesh-verma-was-shot-at-during-holi-festivites","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखीमपुर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारी गोली, एक हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखीमपुर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारी गोली, एक हमलावर गिरफ्तार
Thu, 21 Mar 2019 04:22 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Mar 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
घायल भाजपा विधायक योगेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को होली के दिन गुरुवार को गोली मार दी गई जिसमें वह घायल हो गए। हमले के पीछे अवैध खनन का विरोध करने की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी पिंकू सक्सेना उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर विधायक पर हमले के आरोपी पिंकू की पत्नी प्रख्याति खरे ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक और उनके समर्थकों पर पति के साथ मारपीट, अभद्रता करने और बाद में शाम को उनके घर पर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया। हालांकि कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि रंग खेलकर गनर और एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहे सदर विधायक योगेश वर्मा की गुरुनानक नहर पुलिया के पास तीन लोगों ने बाइक रोक ली और फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली विधायक के पैर में जा धंसी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। एसपी ने विधायक के गनर मोहित वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत अस्पताल पहुंचे और घायल विधायक का हाल जाना। उन्होंने एसपी पूनम सहित अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिंकू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों की तलाशी में पुलिस की टीमें लगाई हैं। विधायक के भाई सिद्धेश वर्मा की तहरीर पर खनन माफिया सदर कोतवाली के गांव इलायचीपुरवा निवासी प्रेम वर्मा, रामापुर निवासी नसीम और शहर के गढ़ी रोड निवासी पिंकी उर्फ पिंकू सक्सेना के खिलाफ मारपीट और हत्या की कोशिश आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लखीमपुर एसपी, पूनम ने बताया कि, विधायक को गोली मारने के आरोपी पिंकी उर्फ पिंकू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। लापरवाही में विधायक के गनर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।