फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA faces threat to his life from Dhaurahra police station inspector in Lakhimpur kheri

UP News: भाजपा विधायक को इंस्पेक्टर से जान का खतरा, बोले- धौरहरा पुलिस कर रही सपा का काम

Wed, 07 Aug 2024 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 06:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा के भाजपा विधायक को अपनी जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री की बैठक में खुद यह बात कही। विधायक ने धौरहरा इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
BJP MLA faces threat to his life from Dhaurahra police station inspector in Lakhimpur kheri
प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक ने पुलिस पर लगाए आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा से भाजपा विधायक ने धौरहरा कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी मंत्री से शिकायत की और कोतवाल को हटाने की बात कही। विधायक ने इंस्पेक्टर से जान का खतरा भी बताया। विधायक का एक वीडियो भी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विधायक ने कोतवाल की प्रभारी मंत्री से शिकायत किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मामला दो दिन पुराना है। सोमवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक में भाजपा के कई विधायक मौजूद थे। इसी समय धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने प्रभारी मंत्री से धौरहरा इंस्पेक्टर को हटाने की बात कही। कहा कि अगर इंस्पेक्टर को नहीं हटाया गया तो उनकी जान पर खतरा मंडराता रहेगा। सत्ताधारी पार्टी के विधायक को जान का खतरा होने की बात सुनकर मौजूद सभी अधिकारी सन्न रह गए। सभी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। 
विज्ञापन




विधायक की शिकायत सुनकर प्रभारी मंत्री ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हटाने का आदेश अधिकारियों को दिया। कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। अगर कोई विधायक इस लेवल पर जा रहा है, ये चीज ठीक नहीं है। गलत बात है। इसी बीच किसी ने विधायक की शिकायत का वीडियो बना लिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ आदेश, नहीं हुई कार्रवाई
प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने सोमवार को धौरहरा कोतवाल को हटाए जाने का निर्देश दिया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक इस प्रकरण में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री के आदेश को अनसुना कर दिया।

बोले विधायक- कोतवाली में होता है सपा का काम
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कोतवाली धौरहरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोतवाली में सपा का काम होता है। हमारे कार्यकर्ताओं, महिलाओं को न्याय के लिए लखीमपुर तक दौड़ना पड़ता है। पुलिस, पैसा लेकर काम कर रही है। ऐसे में हमारी जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। कार्यकर्ता रोएगा, पीटे जाएंगे तो विधायक भी परेशान होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर दिए गए बयान में उन्होंने गुस्से में होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed