{"_id":"6349c13a17072b288f1dcf96","slug":"bjp-minister-nephew-sent-to-jail-bareilly-news-bly5008458142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामले में वन राज्यमंत्री के भतीजे अमित को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामले में वन राज्यमंत्री के भतीजे अमित को जेल भेजा
विज्ञापन
बरेली। सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे अमित सक्सेना को जेल भेज दिया है। अमित के खिलाफ होमगार्ड की पिटाई के चार माह पुराने मामले में भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
मंगलवार को जनकपुरी स्थित सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक से अमित सक्सेना ने अपने साथियों के साथ रंगदारी मांगी थी। सरिया लेकर रेस्टोरेंट मालिक को दौड़ा लिया था। बाद में कार से रेस्टोरेंट को तहस-नहस कर दिया था। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शासन की फटकार के बाद मुकदमे में हत्या की कोशिश की धारा भी बढ़ा दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था लेकिन पुुलिस ने इसे नहीं माना और शुक्रवार को अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस घटना से पहले पांच जून को अमित ने होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ओमेंद्र पाल सिंह की इज्जतनगर में बीच सड़क पर पिटाई की थी। इस मामले में अमित समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इज्जतनगर पुलिस ने अब इस प्रकरण में अमित समेत उसके दोस्त अंकित अग्निहोत्री के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यहां बता दें कि दोनों ही मामलों के वीडियो वायरल हुए थे। इनमें अमित नशे में धुत दिख रहा है। एक वीडियो में तो उसके हाथ में बियर की बोतल भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज
अमित की जमानत अर्जी निचली अदालत ने खारिज कर दी। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अमित के वकील ने अब सेशन कर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई है। इस पर सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।